फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Agrawal Samaj congratulated Dr Akshita and Ayush, who secured 69th and 74th rank in UPSC

यूपीएससी में 69वां और 74वां रैंक हासिल करने वाली डॉक्टर अक्षिता और आयुष को अग्रवाल समाज ने दी बधाई

Sat, 02 Oct 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Agrawal Samaj congratulated Dr Akshita and Ayush, who secured 69th and 74th rank in UPSC
पंचकूला। अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकूला के पदाधिकारियों और अग्रवाल समाज की महिलाओं ने यूपीएससी में 69वां रैंक हासिल करने वाली डॉक्टर अक्षिता गुप्ता और 74वां रैंक हासिल करने वाले आयुष गुप्ता को बधाई दी। डॉक्टर अक्षिता गुप्ता के चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित आवास पर पहुंचकर पदाधिकारियों ने उनकी सफलता को सराहा। इस मौके पर अक्षिता की मां मीना गुप्ता, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ सार्थक स्कूल के अनेक अध्यापक भी मौजूद रहे। डॉक्टर अक्षिता गुप्ता के पिता पवन गुप्ता सेक्टर-12ए सार्थक स्कूल में प्रिंसिपल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी मां एक सरकारी स्कूल में मैथ शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकूला के प्रधान सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि हरियाणा प्रदेश का देश में नाम रोशन किया है, हमें अक्षिता पर गर्व है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त यूपीएससी सिविल सर्विसिज में 74वां रैंक हासिल करने पर अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकूला और महिला अग्रवाल समाज की महिलाओं ने आयुष गुप्ता के निवास सेक्टर-7 पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। आयुष गुप्ता के पिता हरियाणा उच्च न्यायालय में एडवोकेट हैं। श्रवण गुप्ता ने बताया कि पूरे परिवार को आयुष की इस उपलब्धि पर गर्व है। इस मौके पर अग्रवाल विकास ट्रस्ट के प्रधान सत्यनारायण गुप्ता, पवन गुप्ता, मुकेश मित्तल ,विनोद जैन, उमेश अग्रवाल, कविता अग्रवाल ,इंदिरा गुप्ता, सुनीता बंसल, किरण गुप्ता तथा रेखा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed