{"_id":"61dde3e4046d250a4340ec24","slug":"afghanistan-s-ambassador-arrives-in-punjab-praises-higher-education-panchkula-news-pkl4389972137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब दौरे पर पहुंचे अफगानिस्तान के राजदूत, उच्च शिक्षा की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब दौरे पर पहुंचे अफगानिस्तान के राजदूत, उच्च शिक्षा की तारीफ
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुंदजे मंगलवार को पंजाब दौरे पर पहुंचे। इस दौरान पंजाब राजभवन में उन्होंने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। दोनों के बीच दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। अफगान राजदूत ने राज्यपाल को बताया कि पंजाब के उच्च शिक्षण संस्थानों में कई अफगान छात्र अध्ययनरत हैं। उन्होंने कहा कि यहां के उच्च शिक्षण संस्थानों में अफगानी छात्र-छात्राओं के लिए अपार संभावनाएं हैं।
मुलाकात के दौरान पंजाब के राज्यपाल ने कहा कि भारत के अफगानिस्तान के साथ घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंध हैं। दोनों देशों के बीच मजबूत सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध हैं इसलिए दोनों देशों को विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी और संयुक्त उद्यमों के माध्यम से आर्थिक व व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने की जरूरत है। पुरोहित ने कहा कि एक-दूसरे के अनुभव और निपुणता के आदान-प्रदान द्वारा दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए सीखने और बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं।
राजदूत मामुंदजे ने राज्यपाल को शुभकामनाएं देते हुए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदेश के साथ व्यापार की अपार संभावनाएं हैं, जिनको तलाशने और उसमें तेजी लाने की जरूरत है।