{"_id":"6174730d2b799b60c3373ab8","slug":"advertisement-issued-for-recruitment-to-2704-posts-of-clerks-panchkula-news-pkl430964785","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लर्कों के 2704 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, 15 नवंबर तक करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लर्कों के 2704 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, 15 नवंबर तक करें
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की ओर से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में क्लर्कों के 2704 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी शनिवार को बोर्ड के चेयरमैन रमन बहल ने एक प्रेस बयान में दी। उन्होंने बताया कि क्लर्कों के 2704 पदों में क्लर्क (जनरल), क्लर्क लेखा और क्लर्क आईटी शामिल हैं।
क्लर्क (जनरल) के पदों के लिए शनिवार 23 अक्तूबर से 18 नवंबर तक अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड पंजाब की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। क्लर्क लेखा और क्लर्क आईटी के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर रखी गई है। बोर्ड द्वारा स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के 423 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की भी मंजूरी दी गई है। इन पदों के लिए भी जल्द ही विज्ञापन जारी किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि डाटा एंट्री ऑपरेटरों के 39 पदों का नतीजा भी बोर्ड द्वारा तैयार किया जा रहा है, जो बोर्ड की अगली मीटिंग में मंजूरी के बाद घोषित कर दिया जाएगा। पटवारी, जिला अधिकारी, जेल वार्डर और मेट्रन के पदों के लिए काउंसिलिंग आने वाले दिनों में शुरू की जा रही है। संबंधित उम्मीदवार समय-समय पर बोर्ड की वेबसाइट अवश्य चेक करते रहें।