फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Administrator said, 'I run it too', watching a Harley made by Teak Wood

प्रशासक बदनौर बोले मुझे भी पसंद है हार्ले डेविडसन बाइक

Sat, 08 Feb 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Administrator said, 'I run it too', watching a Harley made by Teak Wood
Sector 17 sthit Praide ground mai aayojeet expo ka udhghatan karte VP Singh Badnore Punjab Govener
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर भी अमेरिकन कंपनी की हार्ले डेविडसन के दीवाने हैं। सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड में एक्सपो में रखे गए इंडोनेशियन टीक वुड से बने हार्ले डेविडसन के मॉडल को देखकर प्रशासक बोले, ‘मैं भी इसे चलाता हूं’।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने शुक्रवार से शुरू हुए इंटीरियर-एक्सटीरियर एक्सपो 2020 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ हमेशा से देश के अन्य शहरों से भिन्न रहा है। यहां के लोगों के मिजाज के अनुरूप ही ऐसे भव्य आयोजन होने चाहिए। उन्होंने एक्सपो के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि देश के अन्य शहरों में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है। आयोजकों के साथ उन्होंने एक्सपो में लगे स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वुड कंपनी कल्प वृक्ष के स्टॉल पर इंडोनेशियन टीक वुड से बनी हार्ले डेविडसन के मॉडल की उन्होंने खूब प्रशंसा की। आयोजक जीएस ढिल्लों ने स्टॉलों के उत्पादों और ईको फ्रेंडली घरों की प्रशासक को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक्सपो का 10 फरवरी को समापन होगा। एक्सपो की थीम ईको फ्रेंडली घर रखी गई है। इस अवसर पर आयोजित हुए सेमिनार में आर्किटेक्ट सुरिंदर बग्गा, मनी खन्ना, साहिल कांसल, नीरज अरोड़ा, संजय गोयल आदि ने घर कैसे बनाएं और उसे ईको फ्रेंडली कैसे बनाएं इन जरूरी विषयों पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटेड ग्लास से बनाएं ईको फ्रेंडली घर
घर को ईको फ्रेंडली बनाने में कोटेड ग्लास का भी अहम रोल है। आयोजकों ने बताया कि खिड़की दरवाजों में यदि आप कोटेड ग्लास लगाते हैं तो सर्दियों में घर गर्म और गर्मियों में ठंडा रहेगा। ज्यादा लंबे समय तक एसी चलाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। इसका सीधा असर घर के बिजली बिल पर भी पड़ेगा। एक्सपो में ऐसे ग्लासों की लंबी रेंज रखी गई है।
6000 उत्पाद किए प्रदर्शित
एक्सपो में देश और विदेश की 250 बड़ी कंपनियों ने स्टॉल लगाए हैं। इनमें घरों के इंटीरियर और एक्सटीरियर से जुड़े 6000 उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है। इसमें सौर ऊर्जा, वाटर कन्वर्जेशन, रेन हार्वेसिटिंग से जुड़े कई उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
एक्सपो में 1.25 लाख की शतरंज
यदि आप शतरंज (चेस) खेलने के शौकीन हैं तो एक्सपो में जरूर जाना चाहिए। यहां पर लगे स्टोन के स्टॉल पर 1.25 लाख रुपये की शतरंज का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके मोहरे अफगानिस्तान के ऑनेक्स स्टोन से बनाए गए हैं। टेबल भी बेशकीमती पत्थरों से बनाया गया है।

बॉक्स
एक्सपो में पहुंची मैंडी
चंडीगढ़। परेड ग्राउंड में आयोजित हो रहे एक्सपो में पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर भी सेलिब्रेटी गेस्ट के रूप में पहुंचीं। जहां उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण किया। मैंडी भी एक्सपो में प्रदर्शित लकड़ी की हार्ले डेविडसन को देखकर उस पर बैठने से खुद को रोक नहीं सकीं। एक्सपो में बहुत कुछ नया है। इसका लाभ सिटी ब्यूटीफुल के साथ ही पंजाब और हरियाणा को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed