फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Administration should investigate and take action on hookah operators

जांच कर हुक्का संचालकों पर कार्रवाई करे प्रशासन

Tue, 02 Mar 2021 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Administration should investigate and take action on hookah operators
पंचकूला। जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद जिले में चोरी छिपे हुक्काबार पर रोक लगाने के लिए अब जिले के लोग भी सामने आ रहे हैं। शहर के लोेगों का कहना है कि हुक्का परोसने पर सख्ती की जानी चाहिए। हर्बल हुक्का युवाओं को नशे के आगोश में धकेल रहा है। इसलिए इस पर जल्द सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी पंचकूला के कई रेस्टोरेंट, क्लब और बार में हुक्का सर्व किया जा रहा है। इनमें सैकड़ों युवा हुक्का पीने जाते हैं। शहर के लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन को सख्ती दिखाकर पंचकूला के रेस्टोरेंट, क्लबों और बार की नियमित तौर पर जांच करवानी चाहिए। जहां कहीं हुक्का सर्व किया जाता है तो उन पर कड़ी कार्यवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

कई रेस्टोरेंट और क्लबों में पार्टी के दौरान आने वाले परिवार में कई युवा ऐसे होते हैं जो कि हुक्का नहीं पीते। माहौल का असर ऐसे युवाओं पर भी पड़ सकता है। ऐसे में कहीं वह भी हुक्के की ओर न आकर्षित हो जाएं। यह काफी गंभीर समस्या है। इसलिए जल्द से जल्द इसको रोका जाना चाहिए। - रघुनाथ शर्मा, निवासी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

अब माहौल एकदम बदल चुका है। युवा जो कुछ अपने सामने होते देखते हैें उसी कल्चर को अपनाने में लग जाते हैं।यही वजह है कि बड़ी सोसायटी में बैठने के चक्कर में युवा नशे की लत में पड़ जाते हैं। हुक्के में बेशक कोई फ्लेवर हो लेकिन उससे धुआं निकालने की आदत तो पड़ती ही है। इसलिए इसको बंद किया जाना चाहिए। - डॉ अनिल वर्मा, निवासी, पंचकूला
हुक्का तो युवा पीढ़ी तो नशे की ओर ढकेल रहा है। क्लबों और बार में हुक्का परोसने में सख्त पाबंदी लगाई जानी चाहिए। क्लबों में जाने वाले युवा हुक्के से धुएं के अलग अलग प्रकार के छल्ले बनाते हैं, हुक्के का साथ अन्य व्यसन भी करते हैं। ऐसी स्थिति में वह अपनी दिशा से पूरी तरह से भटक रहे हैं। - सीएम महाजन, निवासी पंचकूला

हुक्के की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। यह लत इतनी ज्यादा हो चुकी है कि लोग शाम को युवा हुक्का पीने के लिए भागते हैं। यह काफी ज्यादा गंभीर स्थिति है। इससे हमको जल्द से जल्द उबरना चाहिए। जरूरी है कि प्रशासन ज्यादा सख्ती दिखाए। - दर्शन लाल, निवासी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed