फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action will be taken for wastage of water, warning given to those who do not pay bills

पानी का बिल नही भरने वालों को दी चेतावनी

Wed, 29 Jun 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken for wastage of water, warning given to those who do not pay bills
मोरनी। स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से मोरनी के भोज राजपुरा क्षेत्र में पड़ने वाले गांव धर्मपुर बीड, माधोवाला, ठाठर, जीया में पानी का बिल न भरने पर 100 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिए गए हैं। पानी का बिल न भरने वाले लोगों के खिलाफ विभाग की ओर से नोटिस जारी करने और विभागीय करवाई करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी बचाने और पानी का बिल सरल केंद्र या ऑनलाइन माध्यम से भरने की अपील की है, जिससे विभाग सभी घरों में पानी की उचित तरीके से सप्लाई दे सके।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग मोरनी रायपुररानी सब डिवीजन के जेई सतवीर तंवर ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों से पब्लिक हेल्थ विभाग की टीमें गां-गांव में लोगों के घरों में जाकर पानी व्यर्थ बहाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जिसमें कोई भी पानी की बर्बादी करता मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है जिन्होंने पिछले कई साल से पानी के बिल नहीं भरे और उनका बिल दो-तीन हजार रुपये तक का है। उन्हें भी नोटिस देकर तय समय में बिल भरने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर तय समय में बिल नहीं भरा जाता तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। जेई सतवीर सिंह ने बताया कि गंाव के कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने पानी का कनेक्शन तो करीब चार साल पहले ले लिया था, लेकिन बिल अभी तक नहीं भरा है। उन्होंने बताया कि अभी तक करीब दो लाख रुपये के बकाया बिलोें के नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed