फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action: Team reached to remove encroachment, did not find street vendors, corporation and HSVP team reached Sector-19 on Thursday to take action

कार्रवाई : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, नहीं मिले रेहड़ी-फड़ी संचालक, सेक्टर-19 में निगम और एचएसवीपी की टीम वीरवार को पहुंची थी कार्रवाई करने

Sat, 11 Sep 2021 01:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Action: Team reached to remove encroachment, did not find street vendors, corporation and HSVP team reached Sector-19 on Thursday to take action
पंचकूला। रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई की सूचना लीक होने पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। सूचना मिलते ही रेहड़ी-फड़ी वाले अपना सामान बटोरकर चलते बने। जब टीम मौके पर पहुंची तो उनको कोई नहीं मिला। इस मामले को समाजसेवी देवराज शर्मा ने गंभीरता से लेकर उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संपदा अधिकारी ममता शर्मा से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू होने से पहले सूचना कैसे लीक हुई इसकी जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन

देवराज शर्मा ने आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते पंचकूला शहर अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पा रहा है, जबकि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल लगातार अतिक्रमण को खत्म करने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि निगम और एचएसवीपी की संयुक्त टीम शुक्रवार को सेक्टर-19 में 45 कर्मचारियों के साथ कार्रवाई करने पहुंची। लेकिन, सूचना लीक होने से अतिक्रमण करने वाले पहले ही भाग गए। विभागीय टीम द्वारा कोई अवैध निर्माण भी नहीं गिराया गया। ऐसे में इतनी बड़ी टीम का क्या मतलब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed