{"_id":"69dab033e59a947aaa070253","slug":"accused-arrested-at-mumbai-airport-sent-to-two-day-police-remand-panchkula-news-c-87-1-pan1011-135206-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
एक साल से फरार मुकेश पर था लुक आउट सर्कुलर, पूछताछ में एक और आरोपी की भूमिका उजागर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में लूटपाट व मारपीट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मुकेश को सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी करीब एक साल से फरार था और उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे पंचकूला लाकर शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान पूछताछ में एक अन्य आरोपी की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी तलाश की जा रही है। साथ ही आरोपी के हिस्से में आए पैसों की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।
विज्ञापन
मामले में 15 जनवरी 2025 को शिकायतकर्ता हिमांशु कश्याल व उसके साथियों को सेक्टर-16 में बुलाकर आरोपियों ने कमरे में बंद कर मारपीट की थी। इस दौरान नकदी व मोबाइल लूटने के साथ ही जबरन यूपीआई के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करवाए गए थे। पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।