{"_id":"6272e24a97223b781c6d6a7e","slug":"ac-cooler-closed-due-to-light-rain-weather-pleasant-pkl-office-news-pkl4496320112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश से एसी-कूलर बंद, मौसम सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश से एसी-कूलर बंद, मौसम सुहाना
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में बुधवार को हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की है। दस दिन से पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों को आंशिक निजात मिली है। बुधवार को हुई बारिश और उसके बाद चली ठंडी हवा से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं हवा के स्तर में भी सुधार हुआ है। हालांकि बारिश हल्की होने के कारण सुधार भी अपेक्षाकृत कम हुआ है। बुधवार को दिन में लोगों ने अपने कूलर और एसी भी बंद कर दिए।
बता दें कि पिछले दस दिन से जिले में भयंकर गर्मी भड़ रही है। दोपहर के समय तो गर्मी के कारण सड़कों पर पैदल घूमने वाले लोग दिखाई ही नहीं देते थे। एक तरफ जहां गर्मी ने बुरा हाल किया हुआ था, वहीं दूसरी ओर प्रदूषण के कारण भी लोगों की सांस फूल रही थी। एक मई को जिले का एक्यूआई 256 दर्ज किया गया था जो बुधवार को 143 दर्ज किया गया है। हल्की बारिश के बाद चली ठंडी हवा ने लोगों को मस्ती का अहसास कराया। लोग भी आनंद लेने के लिए पार्कों और सड़कों पर टहलते नजर आए।
आज भी छाए रहेंगे बादल, तापमान बढ़ेगा
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी बादल छाए रहने की आशंका है। हालांकि कभी-कभी धूप भी निकलती रहेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.7 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। वीरवार को तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। वीरवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।