{"_id":"62aa3c67eac67e1f1b117796","slug":"abuse-of-elders-is-a-social-problem-the-solution-is-also-with-the-society-malhotra-pkl-office-news-pkl4537716145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार सामाजिक समस्या, हल भी समाज के ही पास : मल्होत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार सामाजिक समस्या, हल भी समाज के ही पास : मल्होत्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सीनियर सिटीजंस काउंसिल पंचकूला के परिसर में बुधवार को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संप्रीत कौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी के एडवोकेट मनबीर राठी ने मुख्य वक्ता के रूप में समाज में बुजुर्गों के साथ उनके परिजनों की ओर से किए जा रहे दुर्व्यवहार के बारे में और उसी के अंतर्गत कानूनी मदद के बारे में सदस्यों को अवगत कराया। वरिष्ठ नागरिक परिषद हरियाणा के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
इस मौके पर हरियाणा सीनियर सिटीजंस काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी आरपी मल्होत्रा ने बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार की समस्या को सामाजिक दृष्टिकोण से देखने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह मानवीय रिश्तों से जुड़ा एक संवेदनशील विषय है और जबकि सरकारी संस्थानों में संवेदनशीलता का अभाव होता है। इस समस्या के लिए सीनियर सिटीजंस संस्थाओं को जुड़कर काम करने के लिए बड़े पैमाने पर आगे आना चाहिए और कानूनी ढांचे की सहायता से पीड़ित बुजुर्गों को संरक्षण देना चाहिए। काउंसिल पंचकूला के अध्यक्ष एनके शर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया और काउंसिल की ओर से आश्वासन दिया कि काउंसिल पीड़ित बुजुर्गों की सहायता के लिए पहले से भी ज्यादा हर संभव सहायता करने के लिए आगे आएगी। उन्होंने कहा कि हम अपनी सुख-दुख कमेटी को और सुदृढ़ करेंगे, ताकि सूचना मिलने पर पीड़ित तक पहुंचा जा सके। पेरेंट्स मेंटेनेंस एक्ट ट्रिब्यूनल पंचकूला मेंबर्स का कोरम पूरा न होने की वजह से पिछले छह महीनों से ज्यादा समय से लंबित अवस्था में है और बुजुर्गों के दुर्व्यवहार के लगभग 25 केस की फाइलें धूल चाट रही हैं।
सीनियर सिटीजंस काउंसिल हरियाणा के प्रधान पीएन मोंगिया और अध्यक्ष एसपी आर्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रदेश के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित जनरल सेक्रेटरी आरपी मल्होत्रा को भी सम्मानित किया। भारत हितैषी ने कार्यक्रम की सफलता पर काउंसिल के पदाधिकारियों को बधाई दी। काउंसिल के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम का मंच संचालन काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र अरोड़ा ने किया।