फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP workers demanded from the government to improve the facilities provided to the people

आप कार्यकर्ताओं ने सरकार से की लोगों को मिलने वाली सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग

Thu, 05 May 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
AAP workers demanded from the government to improve the facilities provided to the people
पंचकूला। बिजली पानी के गंभीर संकट के चलते आम आदमी पार्टी की जिला पंचकूला युवा शाखा की ओर से बुधवार को सेक्टर-11/15 के चौक पर रोष प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता पार्टी के उतरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने की। इस मौके पर आप के युवा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बिजली-पानी की किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने बिजली कटों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि यह सरकार महंगाई के साथ-साथ बिजली और पानी न देकर भी लोगों का पसीना निकाल रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योगेश्वर शर्मा ने कहा कि बिजली कटों का संकट देश के विभिन्न राज्यों में तो है ही खास तौर पर उतरी राज्यों में यह कुछ ज्यादा ही है। यह संकट कोयले से चलने वाले बिजली उत्पादन केंद्रों में कोयले की कमी को लेकर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इन राज्यों में कोयले की आपूर्ति नहीं कर पाई। इस कारण बिजली उत्पादन नहीं हो पाया और यह संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में भी विफल रही है। इतना ही नहीं पंचकूला जैसे विकसित शहर में जहां बिजली पानी की कभी कमी नहीं थी, वहां भी आज दस घंटे के कट लग रहे हैं। इसके चलते उद्योगपति, व्यापारी तो परेशान हैं ही, साथ ही 42 डिग्री तापमान में आम आदमी भी त्राहि-त्राहि कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली संकट के चलते जहां उद्योगों में 65 फीसदी तक उत्पादन कम हुआ है। वहीं इनमें काम करने वाले कर्मचारियों की नौकरी पर भी संकट आ गया है। उन्होंने कहा कि बिजली संकट के चलते प्रदेशभर में विभिन्न उद्योगों में से साढ़े चार लाख से ज्यादा श्रमिकों का रोजगार छिन चुका है और उनमें से अधिकांश अपने-अपने घरों को लौटने लगे हैं।
विज्ञापन

इस रोष प्रदर्शन में आप युवा विंग के मनप्रीत सिंह, सतीश कुमार, दिनेश कुमार, राजन जायसवाल, संदीप गुलिया, दीपक सैनी, सुरेश कुमार, मंजेश, मनजीत आदि उपस्थित थे। युवा विंग को समर्थन करने के लिए पार्टी के लोकसभा सचिव बलवान ठाकुर, आरती अरोड़ा, जिला प्रधान सुरेंद्र राठी, संगठन मंत्री ईश्वर सिंह, चेयरमैन राहुल भारतीय, बबलू रामगढ़िया, ओम प्रकाश गुर्जर, संदीप कुमार, सुरेश गर्ग, योगी मथुरिया पंचाल, कपिल योगी, नसीब सिंह, राजेश पंडित, महिला नेत्री हरियाणा की अध्यक्ष राज कौर गिल, पूजा शर्मा, पूजन आगरा और वीनस ढाका आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed