{"_id":"6143060d8ebc3e744630ff85","slug":"aap-s-demonstration-sloganeering-due-to-lack-of-basic-facilities-pkl-office-news-pkl4269069132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर आप का प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर आप का प्रदर्शन, नारेबाजी
विज्ञापन
कालका। आम आदमी पार्टी ने कालका नगर परिषद कार्यालय कालका के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पैदल मार्च निकाल एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा।
प्रधान हरप्रीत सिंह और ईश्वर सिंह ने बताया कि कालका- पिंजौर के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। लोग पानी के अनियमित समय पर आने से परेशान हैं, बिजली के रात दिन कट लग रहे हैं, गलियां टूटी हुई हैं, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट की समस्या हल नहीं हो रही है। लावारिस जानवर सड़कों पर घूम रहे हैं, कॉलोनियों के बाहर कूड़ा डंपर न होने के कारण कूड़े के खुलेआम पड़े रहने से आम जनता के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ रहा है। यूआईडी नंबर के लिए लोगो को चक्कर काटने पड़ रहे हैं, रोड कट का खर्चा लेने के बावजूद टूटे स्थान को प्रशासन द्वारा रिपेयर न करना, जन्म प्रमाण पत्र में माता-पिता के नाम के साथ अन्य कालम को न भरना, विभाग के डिजिटल होने पर जनता को उसके प्रति जागरूक न करना, नगर परिषद और अन्य सरकारी विभागों के बाहर रिश्वत न देने की पट्टी लगाना, और जनता की शिकायत निवारण के लिए किसी उच्च अधिकारी का नंबर उस पट्टी पर होने से लोग परेशान हैं।
अधिकतर सड़कों का बुरा हाल
कालका की अधिकतर सड़कों का बुरा हाल है। इससे यहां हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। हरप्रीत सिंह ने कहा कि अगर जल्द लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गईं तो आंदोलन तेज करेंगे। इस मौके पर प्रधान हरप्रीत सिंह, ईश्वर सिंह, नवीन चौहान, दीपक जांडली, स्वर्णपाल सिंह, विशाल कुमार, प्रवीन कुमार, रजीन्द्र कौर, पूनम देवी, हसनैम शेख, मकखन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।