फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP's appeal to gangsters, leave violence and return to the mainstream

आप की गैंगस्टरों से अपील, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटें

Fri, 22 Jul 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
AAP's appeal to gangsters, leave violence and return to the mainstream
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने गैंगस्टरों से अपील की है कि वे मुख्यधारा में वापस लौट आएं। पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने गैंगस्टरों से कहा है कि आत्मसमर्पण करने वाले गैंगस्टरों के साथ सरकार नरमी से पेश आएगी। उच्च शिक्षा मंत्री ने पिछली सरकारों और पुलिस पर राज्य में गैंगस्टरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। आप सरकार पंजाब के लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पंजाब भवन में वीरवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने अमृतसर में एक मुठभेड़ के दौरान लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या में शामिल दो गैंगस्टरों का एनकाउंटर करने के लिए पंजाब पुलिस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के नेतृत्व में आप सरकार अपराधियों के पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वह पंजाब में अभी भी सभी गैंगस्टरों से अपील करते हैं कि वे अपराध का रास्ता छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा में वापस लौटें। सरकार उनके प्रति नरम रुख अपनाएगी, लेकिन उनके खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन

मंत्री हेयर ने स्पष्ट किया कि पंजाब की शांति भंग करने वाले सभी अपराधियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि वे कानून से ऊपर नहीं हैं और अपराध की राह पर चलने वालों का अंत बुरा ही होता है। मंत्री ने कहा कि जिस तरह सिद्धू मूसेवाला की मां अपने इकलौते बेटे की हत्या से दुखी है, उसी तरह मृतक गैंगस्टरों के परिजनों को भी दुख होगा, इसलिए जरूरी है कि पंजाब के युवा गैंगस्टरवाद से दूर रहें और पंजाब को एक बार फिर से खुशहाल बनाने के लिए काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed