फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A woman's purse was stolen while shopping at the Tibet Himalayan Woolen Market.

Panchkula News: तिब्बत हिमालयन वूलन मार्केट में खरीददारी करने आई महिला का पर्स चोरी

Tue, 18 Nov 2025 12:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
A woman's purse was stolen while shopping at the Tibet Himalayan Woolen Market.
मनीमाजरा। हाउसिंग बोर्ड चौराहे के पास वाले मैदान में लगी तिब्बत हिमालयन वूलन मार्केट में खरीददारी करने आई महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आए है। जिसमें महिला ने दो अज्ञात महिलाओं पर शक जताया है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-21 पंचकूला निवासी सुशीला जैन ने मनीमाजरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 नवंबर को दोपहर लगभग 12:30 बजे वह तिब्बत हिमालयन वूलन मार्केट में खरीददारी करने गई थीं। उनका बड़ा पीले रंग का पर्स उनके पास था, जिसमें एक छोटा नीले रंग का पर्स भी रखा हुआ था। छोटे पर्स में करीब 20 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण कार्ड मौजूद थे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार खरीददारी के दौरान दो महिलाएं आसपास घूम रही थीं, जिन पर उन्हें शक हुआ कि वही पर्स से छेड़छाड़ कर रही हैं। कुछ ही देर बाद सुशीला जैन ने पाया कि उनका छोटा पर्स चोरी हो चुका है। उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत लिखित रूप में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed