{"_id":"67f57f9e9d1000b26201d70a","slug":"a-student-brought-a-bike-during-a-college-match-and-when-stopped-he-called-an-outsider-panchkula-news-c-87-1-pk11006-121371-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: काॅलेज में मैच के दाैरान बाइक लेकर आया छात्र, रोकने पर फोन कर बुलाए आउटसाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: काॅलेज में मैच के दाैरान बाइक लेकर आया छात्र, रोकने पर फोन कर बुलाए आउटसाइडर
Wed, 09 Apr 2025 01:27 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
बोला-चाहे एक किल्ला बिक जाए लेकिन तुझे नहीं छोडूंगा, प्रिंसिपल बोले- जांच कर रहे हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-1 गवर्नमेंट पीजी कालेज में मंगलवार को चल रही इंट्रा-म्यूरल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान ग्राउंड में काॅलेज का एक छात्र बाइक लेकर घुस आया। खेल के मैदान पर बाइक लाने से रोकने पर फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के स्टाफ से वह अभद्रता करने लगा। धमकी देते हुए उसने फोन करके कुछ आउटसाइडरों को बुला लिया। आरोप है कि छात्र ने गाली-गलौज करते हुए कॉलेज प्रोफेसर को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता प्रोफेसर के मुताबिक छात्र ने कहा कि चाहे मेरा एक किल्ला बिक जाए लेकिन तुझे नहीं छोड़ूंगा। इसके बाद यह भी कहा कि तुम्हें तो मैं एक मिनट में खरीद सकता हूं। जान से मारने की धमकी देते हुए छात्र अपने साथी आउटसाइडरों के साथ भाग गया। कॉलेज के प्रोफेसरों ने धमकाने वाले छात्र व अन्य के खिलाफ मामले की शिकायत प्रिंसिपल को दी है।
घटना के बाद कॉलेज स्टॉफ में भय का माहाैल है। शिक्षकों ने इसे शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ने की साजिश करार देते हुए सामूहिक रूप से प्रिंसिपल को ईमेल भेजकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्टाफ का कहना है कि कॉलेज परिसर की गरिमा और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। शिक्षकों ने कालेज प्रशासन से तुरंत आरोपी छात्र और उसके बाहरी साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कॉलेज के सुरक्षा प्रबंधों को भी मजबूत करने की जरूरत बताई है। शिक्षकों ने प्रिंसिपल को भेजे पत्र में लिखा है कि ऐसे असामाजिक तत्वों को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। कॉलेज प्रशासन को चाहिए कि वह न केवल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएं, बल्कि छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी करें।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं हुआ है जब प्राध्यापकों के साथ बदसलूकी की गई हो। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले सेक्टर-1 कॉलेज में ही एक प्राध्यापिका के साथ धक्कामुक्की की घटना सामने आई थी। इसके अलावा एक आउटसाइडर ने कॉलेज के विद्यार्थी पर चाकू से हमला भी किया था। एक अन्य मामले में आउटसाइडर की ओर से छेड़छाड़ किए जाने पर विरोध करने पर कॉलेज प्रांगण में उसने छात्रा को थप्पड़ मार दिया था। परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के बैग से मोबाइल चोरी होने जैसे मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
कोट
अभी काॅलेज स्तर पर जांच कर रहे हैं। मामले का सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है। अगर छात्र की गलती पाई गई तो पुलिस को शिकायत दी जाएगी। काॅलेज में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।
-नरेंदर सिवाच, प्रिंसिपल, सेक्टर-1 काॅलेज, पंचकूला