Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A grand event will be held at the Vishwakarma Chhath Puja Ghat on November 15 and 16.

Panchkula News: विश्वकर्मा छठ पूजा घाट पर 15 और 16 नवंबर को होगा भव्य आयोजन

Thu, 12 Nov 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
A grand event will be held at the Vishwakarma Chhath Puja Ghat on November 15 and 16.

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। छठ पूजा समिति एवं विश्वकर्मा आल कांट्रेक्टर्स रजिस्टर्ड की ओर से विश्वकर्मा छठ पूजा घाट पर छठ महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसके अलावा हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के महापौर शाम लाल बंसल और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। समिति के महासचिव इंद्रजीत चौरसिया ने बताया कि 15 नवंबर को श्रद्धालु छठ पूजा घाट पर डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि 16 नवंबर को उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा। दोनों दिन घाट पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।


उन्होंने बताया कि छठ पूजा घाट पर नवनिर्मित सूर्य भगवान मंदिर के गुंबद पर कलश स्थापना भी की गई। इस अवसर पर छठ पूजा समिति और विश्वकर्मा ऑल कांट्रेक्टर्स समिति के सदस्यों ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। आयोजन को लेकर हुई बैठक में प्रधान काशीनाथ, अध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष रामानंद सिंह, शिव कुमार, ठेकेदार विनोद कुशवाहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर छठ महोत्सव में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed