फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   माता मनसा देवी : श्रद्धालु घटे, चढ़ावा भी कम आया

माता मनसा देवी : श्रद्धालु घटे, चढ़ावा भी कम आया

Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर में आयोजित चैत्र नवरात्रे के अंतिम दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। आलम यह था कि वीआईपी से ज्यादा वीवीआईपी की लाइन लंबी थी। अंतिम दिन भी करीब 90 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। देर रात तक श्रद्धालुओं का आना जारी था, लेकिन यदि पिछली बार की तुलना करें तो इस बार श्रद्धालु भी कम आए और चढ़ावा भी कम ही आया। अधिकारियों का कहना है कि इस बार चैत्र नवरात्र का मेला अप्रैल मध्य में शुरू किया गया। इस दौरान ग्रामीण इलाकों से आने वाले श्रद्धालु नहीं आ पाए, क्योंकि फसल की कटाई का समय चल रहा है, जबकि पिछले साल चैत्र नवरात्र का मेला मार्च के शुरुआत में आयोजित हो गया था।
विज्ञापन

पिछले साल श्रद्धालुओं की संख्या : दस लाख 67 हजार श्रद्धालु
पिछले साल आया चढ़ावा : एक करोड़ 57 लाख रुपये
पिछला मेला 23 मार्च से एक अप्रैल तक आयोजित हुआ
पिछले साल आया सोना : 149.81 ग्राम
पिछले साल आई चांदी : 8813.61 ग्राम
पिछले साल अमेरिकी डॉलर : 1,031
इस साल श्रद्धालुओं की संख्या : सात लाख 30 हजार
इस साल आया चढ़ावा : एक करोड़ 34 लाख
इस साल आया सोना : 154.40 ग्राम
इस साल आई चांदी : 8558.07 ग्राम
इस साल अमेरिकी डालर : 34
इतने लोगों ने सुविधाओं का उठाया फायदा
150 बिछड़े बच्चों को मिलाया गया
2, 434 श्रद्धालुओं को गोल्फ कार्ट की सुविधा दी गई
190 लोगों को फ्री लीगल सर्विस की सुविधा दी गई
5,000 मरीजों ने फ्री मेडिकल कैंप का फायदा उठाया
360 मरीजों ने डेंटल कैंप का फायदा उठाया
1,000 मरीजों ने आयुर्वेदिक कैंप का फायदा उठाया
मेले में मिली चांदी को मंदिर में चढ़ाया
मेले के दौरान सूचना केंद्र को करीब 20 ग्राम चांदी की चुटकी व 921 रुपये मिले। कई बार सूचना केंद्र से घोषणा की गई, लेकिन कोई भी उसे नहीं लेने आया। आखिर में उसे माता मनसा देवी मंदिर में चढ़ा दिया गया। इसके अलावा एक मंगल सूत्र भी पड़ा मिला था, जिसे बाद में महिला को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed