फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गूगल मैप पर दिखेगी मतदाताओं की सूची

गूगल मैप पर दिखेगी मतदाताओं की सूची

Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के वोटरों के लिए पंचकूला नगर निगम की ओर से जल्द ही एक तोहफा मिलने वाला है। नगर निगम ने अपने वोटरों के लिए भौगोलिक सूचना प्रणाली की मदद से एक साफ्टवेयर तैयार किया है। इसके तहत गूगल मैप पर वोटर अपना पोलिंग बूथ देख सकेंगे। पोलिंग बूथ से संबंधित कोई सवाल पूछना हो तो उसमें एक कांटेक्ट नंबर दिया जाएगा। इसके अलावा वोटर अपना नाम, बूथ और वार्ड की संबंधित जानकारी भी खोज सकेगा। निगम ने पिछले दिनों इस मॉडल को स्टेट इलेक्शन कमीशन, हरियाणा के सामने पेश किया। इस मॉडल को देखकर स्टेट इलेक्शन प्रभावित हुआ और अब इसे पूरे प्रदेश में लागू करने के निर्देश दिए। अगले हफ्ते यह मॉडल स्टेट इलेक्शन कमीशन हरियाणा की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस साफ्टवेयर को पंचकूला की एक कंपनी ने ही तैयार किया है।
विज्ञापन

जाहिर है कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से हरियाणा के सात निगमों में जल्द ही चुनाव की घोषणा होने वाली है। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से कई तरह की तैयारियां की जा रही हैं। आयोग ने इसके लिए नगर निगमों को भी निर्देश दिए थे कि वे अपनी तरफ से वोटर लिस्ट तैयार कर उन्हें कंपाइल करें। इसी के तहत पंचकूला नगर निगम ने साफ्टवेयर तैयार किया।
विज्ञापन

ऐसे काम करेगा साफ्टवेयर
वोटर को सबसे पहले स्टेट इलेक्शन कमीशन हरियाणा की आफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के मुख्य पेज पर म्यूनिसिपल जनरल इलेक्शन 2013 के नाम से एक पेज है। उस पर जाकर उसे क्लिक करना होगा। उसके बाद एक फार्म आ जाएगा। उस पर अपने जिले का नाम, अपना नाम व अपने पिता का नाम डालना होगा। इसके बाद पूरा डाटा आपके सामने होगा। इसमें पोलिंग स्टेशन, बूथ का नाम, बूथ की फोटो, वोटर लिस्ट, वार्ड का नाम, वार्ड का पूरा ब्योरा, पुरुष और महिला मतदाता की जानकारी उपलब्ध होगी। आप सीधे तौर पर इस लिंक ----------------------पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नगर निगम की ओर से तैयार किया गया साफ्टवेयर पूरे देश के लिए मॉडल है। वोटरों को सहूलियत देने के उद्देश्य से यह साफ्टवेयर तैयार किया गया है। इससे घर बैठे सारी जानकारी ले सकेंगे।

-आशिमा बराड़, उपायुक्त एवं निगम कमिश्नर
कोट
पोलिंग स्टेशनों की फोटो साफ्टवेयर में डालने का मकसद वोटर को अपने बूथ की तस्वीर दिखाना है, ताकि उसे वहां पर पहुंचने में कोई दिक्कत न आए। 230 बूथों की फोटो खिंचवाकर गूगल मैप में डाली गई है। मैप में इन बूथों की तस्वीर बहुत ही साफ है।
-ओपी सिहाग, ईओ नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed