फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जनरल अस्पताल में लेप्रोस्कोपी की सुविधा

जनरल अस्पताल में लेप्रोस्कोपी की सुविधा

Sun, 24 Mar 2013 05:32 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Sun, 24 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
पंचकूलास। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की ओर से शनिवार को जनरल अस्पताल सेक्टर-6 में दो दिवसीय लेप्रोस्कोपिक कांफ्रेंस (लैपकॉन) का शुभांरभ हुआ। सेहत विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेटरी नवराज संधू ने आपरेशन थिएटर और लैपकॉन कांफ्रेेंस का उद्घाटन किया। इस थिएटर में कई खूबियां हैं। नया आपरेशन थिएटर पूरी तरह से एयरकंडीशन है। न्यू हाइड्रोलिक ओटी टेबल्स, मल्टी पैरा मॉनिटर्स, एनस्थीसिया वर्क स्टेशन सहित कई हाइटेक सुविधाओं से भरपूर है। नवराज संधू ने हेल्थ सर्विसेस के डायरेक्टर जनरल हेल्थ डा. नरेंद्र अरोड़ा और पीएमओ डा. उषा गुप्ता के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेकेंडरी लेवल के हास्पिटल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा रखने का लक्ष्य रखा गया है। सम्मेलन में हरियाणा व ट्राइसिटी के कई डाक्टरों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में सर्जरी की लेटेस्ट तकनीक के बारे में डाक्टरों को विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि पहले लेप्रोस्कोपी की सुविधा मेडिकल कालेज व मल्टीनेशनल हास्पिटल में ही उपलब्ध रहती थी, लेकिन हरियाणा सरकार के इनिशिएटिव लेने से अब हर जिले के अस्पताल में यह सुविधा रहेगी, जिसका फायदा हरियाणा के लोगों को मिलेगा। सम्मेलन में देश के प्रमुख सर्जन वीके बंसल असिस्टेंट प्रोफेसर एम्स दिल्ली, डा. एसडी मौर्या आगरा, डा. राजेंद्र सिंह पीजीआई चंडीगढ़ सहित कई डाक्टरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed