फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ज्योति हत्याकांड ः पुलिस की जांच में 35 खामियां!

ज्योति हत्याकांड ः पुलिस की जांच में 35 खामियां!

Fri, 22 Mar 2013 05:32 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Fri, 22 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। ज्योति हत्याकांड में पुलिस चालान लगभग तैयार चुकी है और अगले हफ्ते तक इसे अदालत में पेश किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने जो चालान तैयार किया है, उसमें मुख्य आरोपी हिमाचल के विधायक राम कुमार चौधरी के खिलाफ कोई भी डायरेक्ट एविडेंस नहीं है। हाईप्रोफाइल केस होने के बावजूद वैज्ञानिक साक्ष्य भी नहीं है और केस में अहम कड़ी साबित होने वाले डाक्टर के कोई हस्ताक्षरनुमा बयान तक दर्ज नहीं हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की थ्योरी में काफी अंतर हैं। इसीलिए पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच में सरकारी वकील (पब्लिक प्रासिक्यूटर) की ओर से भी 35 से ज्यादा खामियां गिनवाई गई हैं। हालांकि सरकारी वकील द्वारा खामियां गिनाने के बाद संभव है कि कुछ खामियां दूर कर ली जाए, लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा पाना मुश्किल होगा। ज्योति हत्याकांड के सभी आरोपी अंबाला जेल में हैं। पुलिस को आठ अप्रैल से पहले अदालत में आरोपियों के खिलाफ चालान पेश करना है। चालान के आधार पर सूत्र बताते हैं कि इस पूरे केस की जांच इतनी हल्की व लापरवाह तरीके से की गई है कि कानून का कोई भी जानकर बता सकता है कि आरोपियों को फायदा पहुंचाने के मकसद को आगे रखते हुए कुछ तथ्य ही नहीं जुटाए गए हैं। चाहे वह साइंटिफिक साक्ष्यों की बात हो या फिर अन्य सुबूतों की। पुलिस के पास ज्योति व विधायक के मोबाइल लोकेशन, ज्योति की बहन की शादी की फोटो, कॉल डिटेल्स व अन्य कुछ गवाह हैं, लेकिन आरोपों को साबित करने के लिए ये सब काफी नहीं हैं। पुलिस के मुताबिक, विधायक चौधरी ने हिरासत में अपना जुर्म कबूल लिया है। लेकिन, कानून के जानकार बताते हैं कि कस्टडी में दिया गया बयान इतना महत्वपूर्ण नहीं होता। पुलिस को चौधरी के कई साइंटिफिक टेस्ट करवाने चाहिए थे, लेकिन पुलिस ने ऐसा कुछ भी नहीं किया।
विज्ञापन


इन मुद्दों पर ध्यान नहीं
1. आरोपी विधायक का पालीग्राफ टेस्ट नहीं कराया गया।
2. चौधरी व अन्य लोगों का नारको परीक्षण भी नहीं कराया गया।
3. हत्या वाले स्पॉट से मिले खून की डीएनए सैंपलिंग नहीं करवाई गई।
4. काल डिटेल्स के रिकार्ड लेने के लिए मोबाइल कंपनी को अब तक पत्र नहीं लिखा गया, जबकि एक साल बाद मोबाइल कंपनियां रिकार्ड नष्ट कर देती हैं।

यहां भी उठी उंगली
1. गवाहों को आरोपी की लिस्ट में शामिल कर दिया।
2. फर्जी कागजात पर सिम देने वाले कंपनी के कर्मचारी को आरोपी नहीं बनाया।
3. गर्भपात कराने वाले डाक्टर के रिकार्डेड बयान दर्ज नहीं किए गए।
4. ज्योति के सिम रिकवर की थ्योरी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
5. पुलिस के मुताबिक, पहले पीटा फिर ज्योति की हत्या की गई, जबकि पोस्टमार्टम के मुताबिक पीटने के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई थी।

कोट
जांच में जो खामियां रह गई हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश की जा रही है। इस केस को मजबूत बनाकर चालान अदालत में पेश किया जाएगा।
अश्विन शेरणवी, डीसीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed