फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ट्रेनें रही कैंसिल, यात्रियों के पार्सल अटके

ट्रेनें रही कैंसिल, यात्रियों के पार्सल अटके

Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनें रही कैंसिल, यात्रियों के पार्सल अटके
नोट - सभी फोटो ट्रैक पर सेव है।
विज्ञापन


लंबी दूरी की कई ट्रेनें 25 तक रद्द परेशान रहे यात्री, पार्सल भी अटके
सबहेड
चंडीगढ़-दप्पर रेलमार्ग की डबलिंग के चलते चंडीगढ़-अंबाला रूट प्रभावित
प्वाइंटर

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
चंडीगढ़-दप्पर रेलमार्ग की डबलिंग के चलते शनिवार से 25 मार्च तक लांग रूट की एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। ऐसे में पहले दिन यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। यही नहीं, यात्रा के साथ यात्रियों के पार्सल भी 25 मार्च तक अटके रहेंगे। रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल घर पर पहुंचे यात्रियों को उनका सामान नहीं मिला। इस कारण यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
चंडीगढ़-दप्पर रेलमार्ग की डबलिंग को लेकर 25 मार्च तक ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। इस कारण लोगों के पार्सल भी सात दिन तक नहीं आएंगे और न ही जाएंगे। ऊंचाहार एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को रद्द रहीं। इस कारण यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ी। कई लोग अपने पार्सल की जानकारी लेने स्टेशन पहुंचे लेकिन उन्हें अपना सामान नहीं मिला। वहीं, कानपुर, लखनऊ और गोरखपुर से आने वाला पार्सल भी नहीं आ सका। कानपुर, सहारनपुर और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को रात को केवल सद्भावना एक्सप्रेस से सफर करने का मौका मिल सका। ट्रेनें रद्द होने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों ने बसों का सहारा लिया।
विज्ञापन


शनिवार को केवल एक हजार जनरल टिकट ही बिके
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रोजना जहां सभी ट्रेनों के संचालन के दौरान करीब आठ हजार जनरल टिकट बिकते थे, वहीं शनिवार को लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन बंद होने के कारण केवल एक हजार ही जनरल टिकट बिके। स्टेशन पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। सहारनपुर लखनऊ जाने वाले यात्रियों ने दस घंटे का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिन पहले बुक कराई थी बाइक, पहुंचेगी 25 के बाद
मैं लखनऊ से तीन दिन पहले आया हूं। चंडीगढ़-सहारनपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में अपनी बाइक बुक कराई थी, जो अब तक यहां नहीं पहुंची है। 25 मार्च तक ट्रेनें कैंसिल हैं। अब बाइक 25 के बाद ही आएगी। ऐसे में काफी मुसीबत झेलनी पडे़गी।
- धर्मेंद्र कुमार , यात्री
----
आठ दिन बाद ही अब ट्रेन से कानपुर जाएगी बाइक
मैं आज चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पार्सल घर में बाइक बुक कराने आया था। यहां बताया गया कि बाइक अब 25 मार्च के बाद ही कानपुर के लिए रवाना की जाएगी। ऐसे में अब यह बाइक आठ दिन बाद ही जा पाएगी।
-बबलू सिंह, यात्री
-----
अब अंबाला से बुक कराना पड़ेगा पार्सल
लंबी दूरी के ट्रेनों का संचालन बंद हो गया है। अब मैं अपनी बहन की शादी के लिए रेफ्रि जेरेटर अंबाला से घर के लिए बुक कराऊंगा। इसके लिए मुझे अलग किराया देना होगा।

- सिद्धार्थ यादव, यात्री

कोट ---
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जो परेशानी हो रही है, उसे जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। रेललाइन के दोहरीकरण का काम पूरा हो जाएगा तो लोगों को ट्रेनों के लेट होने से राहत मिल जाएगी।
-प्रवीन गौड़ द्विवेदी, सीनियर डीसीएम, अंबाला डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed