{"_id":"62115c33539a38770f2ef162","slug":"8th-board-exams-will-be-reconsidered-from-cbse-syllabus-education-minister-panchkula-news-pkl442543826","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई पाठ्यक्रम से आठवीं की बोर्ड परीक्षआओं पर होगा पुनर्विचार ः शिक्षा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई पाठ्यक्रम से आठवीं की बोर्ड परीक्षआओं पर होगा पुनर्विचार ः शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के संदर्भ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पुनर्विचार किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी शनिवार को यमुनानगर में सीबीएसई पाठ्यक्रम से आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा इस वर्ष न लेने संबंधी मांग को लेकर उनसे मिलने पहुंचे अभिभावकों को दी। उन्होंने कहा कि इस विषय में विभिन्न हित धारकों से चंडीगढ़ में 25 फरवरी को मुख्यमंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों व विभिन्न प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की बैठक होगी। इस बैठक में उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार-विमर्श किया जाएगा।
अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री के समक्ष मांग रखते हुए तर्क दिया कि इस वर्ष सीबीएसई के हर स्कूल का पाठ्यक्त्रस्म अलग-अलग है। हर स्कूल में एनसीईआरटी की पुस्तकें नहीं लगी हुई हैं, बल्कि प्राइवेट पब्लिकेशन का पाठयक्रम लगा हुआ है। ऐसे में अगर बोर्ड पेपर लेता है तो यह सभी बच्चों के लिए संभव नहीं होगा कि वह उसकी ढंग से तैयारी कर पाएं।