फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   8.27 lakh rupees were withdrawn from the account by sending a link to the retired chief manager

Panchkula News: रिटायर्ड चीफ मैनेजर को लिंक भेजकर खाते से निकाले 8.27 लाख रुपये

Sat, 08 Apr 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
8.27 lakh rupees were withdrawn from the account by sending a link to the retired chief manager
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। रिटायर्ड चीफ मैनेजर को पैन कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर खाते से 8.27 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-16 निवासी रिटायर्ड चीफ मैनेजर ने दी शिकायत में बताया कि 27 जनवरी 2023 को शाम करीब साढ़े 7 बजे उनके फोन नंबर पर एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि उनका एसबीआई का खाता बंद हो जाएगा उसके लिए पेन कार्ड को अपडेट किया जाए। आरोपी ने उन्हें एक लिंक भेज कर अपडेट करने को कहा। शिकायतकर्ता ने लिंक पर क्लिक किया तो उनके पेन कार्ड की डिटेल मांगी गई। शिकायतकर्ता को शक हुआ उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी और एप को उसी समय बंद कर दिया। उसी दौरान उनके पास एसबीआई बैंक की तरफ से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वह एसबीआई बैंक कर्मचारी है और कहा कि आपके बैंक खाते से पैसे कट रहे हैं। शिकायतकर्ता से कर्मचारी ने पूछा कि क्या आपने अपने बैंक खाते से कोई ट्रांजेक्शन की है तो शिकायतकर्ता ने मना कर दिया कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई ट्रांजेक्शन नहीं की गई है। कर्मचारी ने उन्हें बताया कि उनका बैंक की तरफ से खाता फ्रीज कर दिया गया है। उसके बाद बैंक कर्मचारी ने उन्हें बताया कि आपके बैंक खाते से 3-3 लाख रुपये की दो वा 2,27,398 रुपये की एक ट्रांजेक्शन हुई है। इसके तुरंत बाद शिकायतकर्ता ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी ने शिकायतकर्ता के खाते से कुल 827398 रुपये निकाल लिए। शिकायतकर्ता के पास पास बैंक के नाम पर गलत मैसेज भेजकर और उनके बैंक खाते से छेड़छाड़ करके तीन बार में पैसे निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed