{"_id":"5cdf142ebdec22077f3adacf","slug":"81558123566-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में पहले तोड़ी गाड़ियां, फिर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में पहले तोड़ी गाड़ियां, फिर चलाई गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। पुरानी रंजिश में मोरनी रोड नाडा साहिब गुरुद्वारा के समीप ग्रीन वैली कैफे में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश का मामला सेक्टर-3 और सेक्टर-20 में एक-दूसरे पर गोलियां चलाने तक जा पहुंचा है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर करीब दस आरोपियों व अन्यों पर आर्म्स एक्ट समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं में क्रॉस केस दर्ज किए हैं। एक पक्ष से आरोपियों में सेक्टर-10 निवासी पंकज और विराज हैं। जबकि दूसरे पक्ष से सेक्टर-10 निवासी चंदन ढींगडा के अलावा मनजोत, लक्की, माधव, चिराग, गितेश भाटिया, सौरव मेहता और मनील मोंगिया समेत अन्य हैं। दोनों पक्षों से पंकज और चंदन ढींगडा एक ही मोहल्ले के हैं। दरअसल, पंचकूला के सेक्टर-10 निवासी चंदन ढींगडा ने सेक्टर-10 स्थित पुलिस चौकी में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि बहन का जन्मदिन होने के चलते बीती 15 मई की शाम नाडा साहिब गुरुद्वारा के समीप मोरनी रोड पर स्थित ग्रीन वैली कैफे में उनकी पार्टी थी। रात करीब साढ़े 11 बजे कैफे में मौजूद सेक्टर-19 निवासी विराज उर्फ माटी नामक युवक उनसे बहस करने लगा। फिर वह कुछ देर बाद दोस्त पंकज व उसके गनमैन समेत दो अन्य युवकों समेत कैफे पहुंचा। आरोप हैं कि वे सभी चंदन के किराएदार सौरव मेहता को थप्पड़ मारकर कैफे से चले गए। फिर चंदन व उसके साथियों ने भी सेक्टर-3 स्थित पंकज के दफ्तर अरेबियन रेस्ट्रो पहुंचकर उसकी काले रंग की कार नंबर (सीएच01बीवी-9200) तोड़ डाली। फिर रेस्ट्रो पर बाहर से तोड़फोड़ भी की। बकौल चंदन उन्हें पता लगा था कि दो-तीन युवकों ने उनके घर के सामने बुलेट नंबर (सीएच01एएक्स-9078) और नाम के बोर्ड को तोड़ा है। तब जाकर उन्होंने पंकज के दफ्तर अरेबियन रेस्ट्रो और कार को तोड़ा। वहीं, दूसरी तरफ पंकज ने चंदन समेत अन्यों पर उनके कैफे पर तोड़फोड़ के अलावा गोलियां चलाने की शिकायत भी दी है। पंकज ने बताया कि वह उनके दफ्तर अरेबियन रेस्ट्रो पर तोड़फोड़ के समय पंचकूूला इन ओयो होटल के कमरा नंबर-103 में थे। होटल के कमरे से ही उन्होंने एक युवक को दो-तीन राउंड फायर करते हुए फरार होते देखा।
झगड़ा खत्म करने गए तो चलाई गोलियां
चंदन ने पुलिस को बताया कि वह झगड़ा खत्म करने को पंकज के पास उसके सेक्टर-3 स्थित दफ्तर अरेबियन रेस्ट्रो दोबारा गए थे। वहां के लिए दोस्त मनजोत सेक्टर-3 के लिए पहले ही निकल गया था। बकौल चंदन वहां मनजोत की कार नहीं मिलने और लोगों की भीड़ जुटी होने से उसने डरकर कार घुमा ली। तभी पीछे से एक कार ने उनका पीछा शुरू किया। चंदन ने बताया कि वह तेज रफ्तार में फरार होने लगा तो सेक्टर-3 पीर बाबा के पास उस पर पीछे से पहला फायर हुआ। फिर सेक्टर-20 के पुल पर दूसरा फायर उसकी कार के पीछे के शीशे पर लगा। इससे शीशा टूट गया। इसके बाद चंदन समेत उसके दोस्त सौरव मेहता, जस्सी, माधव और मंजोत जीरकपुर रूक गए और 16 मई की सुबह वापस लौटे। इस संबंध चंडीमंदिर थाना पुलिस ने चंदन ढींगरा की शिकायत पर आरोपी पंकज, भाटी विराज, अमित और करनैल सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
गाड़ी को रास्ता नहीं देने पर झगड़े की शुरूआत
दफ्तर अरेबियन रेस्ट्रो के मालिक पंकज ने बताया कि करीब 4 महीने पूर्व उसके पिता दलबीर सेक्टर-10 स्थित अपने घर से कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। जब वह चंदन ढींगडा के घर के सामने पहुंचे तो उसके एक कार सवार दोस्त की गाड़ी गलत खड़ी होने से उनके पिता को आगे जाने का रास्ता नहीं मिला। पंकज ने बताया कि पिता दलबीर ने कुछ देर इंतजार के बाद चंदन के दोस्त को कार एक तरफ करने को कहा। लेकिन उनमें बहस हो गई। इसके बाद पंकज और अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक चंदन का दोस्त वहां से जा चुका था। इसी झगड़े के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश बढ़ी और अब मामला गोलियां चलाने तक जा पहुंचा है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज हैं। जांच की जा रही है और जिस पक्ष के खिलाफ आरोप साबित होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
- रामपाल, सेक्टर-5 थाना एसएचओ।