फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   क्राफ्ड के प्रतिनिधि भी जाएंगे स्टडी टूर पर

क्राफ्ड के प्रतिनिधि भी जाएंगे स्टडी टूर पर

Mon, 04 Mar 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
क्राफ्ड के प्रतिनिधि भी जाएंगे स्टडी टूर पर
क्राफ्ड के प्रतिनिधि भी अपने खर्च पर जाएंगे स्टडी टूर
विज्ञापन

सेक्टर 15 के कम्युनिटी सेंटर में हुई क्राफ्ड की ओर से बैठक
नगर निगम करेगा स्टडी टूर में सहायता
नगर निगम कमिश्नर भी पहुंचेंगे बैठक में सुनी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर 15 के कम्युनिटी सेंटर में रविवार को चंडीगढ़ रेजिडेंट एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन (क्राफ्ड) की बैठक इसके चेयरमैन हितेश पुरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर निगम कमिश्नर केके यादव विशेष रूप से पहुंचे। बैठक में नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि क्राफ्ड के प्रतिनिधि भी अपने खर्च पर स्टडी टूर पर जा सकते हैं। नगर निगम के अधिकारी उनके साथ जाएंगे।
हितेश पुरी ने निगम कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपकर कम्युनिटी पार्किंग बनाने पर जोर दिया। ज्ञापन में शहर में साइकिल स्टैंड बनाने की भी मांग की गई। किसान मंडियों में टाइलें लगाने की भी मांग हुई। अफसरों पर भी निगरानी जरूरी है ताकि काम की गुणवत्ता सुधरे। गारबेज क्लेक्टरों को पहचान पत्र जारी किए जाएं। सफाई कर्मचारियों को एक सेक्टर से दूसरे में ट्रांसफर होना चाहिए। कम्युनिटी सेंटरों की समय-समय पर सफाई जरूरी है। नियमित तौर पर ओपन एयर जिम की मरम्मत होनी चाहिए। सेक्टर 22 और 17 की सबबे की दुकानों को अलाट की जाए और दुकानों के आगे बैठे वेंडरों को हटाया जाए।
विज्ञापन

क्राफ्ड की बैठक में कई आरडब्ल्यू के प्रतिनिधि शामिल हुए। क्राफ्ड के महासचिव रजत मल्होत्रा ने नीड बेस पालिसी पर पुनर्विचार करने पर जोर दिया। मुख्य प्रवक्ता डॉ अनीश गर्ग ने छोटे बच्चों के लिए टाय साइकिल या प्रैम चलाने के लिए नेबरहुड पार्कों में ट्रैक बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हितेश पुरी ने नगर निगम कमिश्नर को कहा कि क्राफ्ड के सदस्यों को स्टडी टूर पर भेजा जाना चाहिए ताकि शहर को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि क्राफ्ड की टीम अपने खर्चे पर निगम के अफसरों के साथ किसी दूसरे शहर का दौरा करेगी और उस दौरे का सर्वेक्षण का लाभ चंडीगढ़ के लोगों को मिलेगा। नगर निगम कमिश्नर ने इसे स्वीकार कर लिया। इस मीटिंग में वरिष्ठ उप चेयरमैन जीएस आहलुवालिया, उप चेयरमैन सुरिंदर शर्मा, महासचिव उमेश घई , विंग कमांडर एनएस मल्ही, नेहा अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर अलाट किया : निगम कमिश्नर
क्राफ्ड की बैठक में नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने कहा कि सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर अलाट कर दिया गया है। बारिश के कारण काम रुका हुआ है। बारिश रुकने पर सड़कें तैयार हो जाएंगी।

इस बार के बजट में मरम्मत पर बड़ी राशि रखी गई है। नगर निगम के सभी विंग की ड्यूटी लगाई गई है कि इसे प्रापर तरीके से देखें। मरम्मत सही तरीके से नहीं होने पर एक्शन होगा। ग्रीन एरिया के लिए विशेष रूप से एसई लगाया गया है। ग्रीन एरिया के सभी कार्यों के लिए अब एसई ही सभी कार्य जिसमें बीएंडआर, पब्लिक हेल्थ और इलेक्ट्रिकल का काम देखेंगे। इससे काम में तेजी आएगी। मंगलवार को सब अधिकारियों के साथ बैठक कर आपके मांग उनके पास रखूंगा। एक महीना के बाद आपके साथ फिर बैठक करके यह पता करेंगे कि कौन काम हुआ और क्या बाकी रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed