फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शहर में 1500 ट्रांसफार्मर ऐसे जो हो चुकी है कंडम

शहर में 1500 ट्रांसफार्मर ऐसे जो हो चुकी है कंडम

Sun, 30 Jul 2017 01:54 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
शहर में 1500 ट्रांसफार्मर ऐसे जो हो चुकी है कंडम
शहर के कई सेक्टरों में छह घंटे तक बत्ती गुल
विज्ञापन

24 घंटे में 300 से अधिक शिकायतें
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
ओवरलोड के कारण शनिवार का शहर में कई जगह ट्रांसफार्मर उड़ गए। वहीं कई सब स्टेशनों में भी दिक्कत आने से शहर के वीवीआईपी और अन्य सेक्टरों में सुबह 6 बजे से लेकर 11 बजे तक पावर कट लगते रहे। शनिवार देर रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक मनीमाजरा, धनास, शिवालिक नगर, विकासनगर, मलोया, मौली कांप्लेक्स समेत कई अन्य क्षेत्रों में बिजली गुल रही। बिजली विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर एमपी सिंह के अनुसार अचानक लोड बढ़ने के कारण फाल्ट हो रहे हैं, जिससे बिजली कट लग रहे हैं। एक ही दिन में 350 मेगावाट तक बिजली की खपत बढ़ चुकी है। शहर के अधिकतर सेक्टरों में पावर कट रहा। बिजली विभाग के मुताबिक शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार रात 8 बजे तक बिजली फाल्ट की 300 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई। इनमें अधिकतर शिकायतें बिजली कट, ट्रांसफार्मर खराब हो जाने, शार्ट सर्किट, लोड कम होने की दर्ज की गईं।
बिजली विभाग के मुताबिक शहर में 1500 ट्रांसफार्मर ऐसे है, जोकि पुराने हो चुके है। इनकी जगह नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। ओवरलोड के कारण रोजाना ट्रांसफार्मर खराब होने व शार्ट सर्किट के कारण खराब होने की 70 से 80 शिकायतें आ रही हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग पुराने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन


कोट
नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए प्रपोजल भेज दिया गया है। टेंडर की प्रक्रिया जारी है, जल्द ही पुराने की जगह नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। - एमपी सिंह, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह 6 से 11 बजे तक यहां बिजली गुल
शनिवार सुबह 6 से 11 बजे तक सेक्टर- 48, 39, 47, 41, 42, 43, 34, 44 , 38-डी, 40, 19, 21, 22, 49, 17, 29 के हिस्सों में बिजली गुल रहीं। शनिवार देर रात मनीमाजरा, धनास, शिवालिक नगर, विकासनगर, मलोया, मौली कांप्लेक्स में एक से दो घंटे के कट लगे।


रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक यहां नहीं रही बिजली
बिजली विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार देर रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक ड्डूमाजरा, मौलीजागरा, रायपुरकलां, मौली काम्पलेक्स, विकासनगर, मनीमाजरा, सेक्टर-29 ए, बापूधाम और सेक्टर-26 में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed