{"_id":"678aaf822dd97fd9360e4049","slug":"8-lakh-24-thousand-cheated-from-maternal-uncle-by-posing-as-nephew-case-registered-panchkula-news-c-87-1-pk11006-118767-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: भांजा बन मामा से 8 लाख 24 हजार ठगे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: भांजा बन मामा से 8 लाख 24 हजार ठगे, केस दर्ज
Sat, 18 Jan 2025 12:59 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर साइबर पुलिस दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। भांजा लवी के नाम पर काल करके गांव नियांपुर जिला अंबाला निवासी लखविंद्र सिंह से 8 लाख 24 हजार ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के शिकायत पर साइबर थाना ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच में जुटी है। पीड़ित ने बताया कि पंचकूला सेक्टर-21 में अलकेमिस्ट हॉस्पिटल में दवा लेने आया था। उसी समय मोबाइल पर काॅल आई। फोन उठाने पर कनाडा निवासी भांजा लवी के नाम से बात करने लगा था।
नारायणगढ़ निवासी भांजा लवी कनाडा में है। इस कारण काॅल करने वाले व्यक्ति की बातों पर भरोसा हो गया था। फोन पर बात करते हुए कहा कि मेरे दोस्त की मां का ऑपरेशन है, जिसके लिए पैसों की जरूरत है। भांजे की आवाज में बाेला कि मामा मुझे 8 लाख रुपये तत्काल चाहिए। आग्रह के बाद उसने स्कैनर भेजा और उस पर उन्होंने पहले 90 हजार रुपये भेजे। इसके बाद 10 हजार रुपये बताए गए खाता नंबर पर ट्रांसफर किए। इसके बाद नील कमल ज्वेलर्स से भी 2 लाख 24 हजार रुपये लेकर ट्रांसफर करवाए।
इसके बाद 50 हजार रुपये उसने खुद ट्रांसफर किए। फिर अपने भाई जसपास सिंह के खाते से 4 लाख 50 हजार रुपये भेजे। इस बारे में जब भांजे से बात की तो उसने बताया कि उसने रुपये की डिमांड नहीं की है। न ही बैंक खाता नंबर भेजा था। भांजे से बात होने पर ठगी का पता चला तो साइबर थाने में ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।