फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   79 devotees donated blood in Mata Mansa Devi temple complex

79 श्रद्धालुओं ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर में किया रक्तदान

Mon, 20 Jun 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
79 devotees donated blood in Mata Mansa Devi temple complex
पंचकूला। अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, मां दुर्गा शक्ति सेवा समिति द्वारा श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं ब्लड बैंक पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट, और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से माता मनसा देवी मंदिर परिसर में रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें 79 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

रक्तदान जागरूकता शिविर का उद्घाटन श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ पैटर्न सुरेश कंबोज ने किया। उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वे इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लें। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है।
विज्ञापन

रक्तदान जागरूकता शिविर में 79 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर बबलू वर्मा ने 26वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के गुलशन कुमार, राजेंद्र कोशल, सतगुरु, दिव्य गुप्ता, शारदा व महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी एवं मां दुर्गा शक्ति सेवा समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह और बैज देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed