{"_id":"6aee3de7b3b11ab9c202356b","slug":"773-police-personnel-will-be-responsible-for-security-during-diwali-panchkula-news-c-87-1-pan1011-143466-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दीपावली पर 773 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दीपावली पर 773 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा
विज्ञापन
पंचकूला। दीपावली के त्योहार पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचकूला पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 773 पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 20 ईआरवी, 29 राइडर, 12 पीसीआर और तीन स्वैट कमांडो टीमें तैनात रहेंगी। जिले के 34 प्रवेश और निकास नाकों पर वाहनों की जांच होगी।
सीसीटीवी से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने एसीपी, थाना और चौकी प्रभारियों सहित क्राइम ब्रांच की टीमों को लगातार गश्त और नाकाबंदी करने के निर्देश दिए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
7 और 8 नवंबर को तय समय पर ही चलेंगे ग्रीन पटाखे : डीसीपी अदिति सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार 7 और 8 नवंबर 2026 को केवल ग्रीन क्रैकर्स चलाने की अनुमति होगी। सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाए जा सकेंगे। लड़ी वाले और बेरियम साल्ट युक्त पटाखों के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। अस्थायी लाइसेंस धारक निर्धारित स्थानों पर ही दुकानें लगा सकेंगे।
साइलेंस जोन में 300 मीटर तक आतिशबाजी पर रोक : अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, अदालतों और धार्मिक स्थलों के 300 मीटर के दायरे में पटाखे चलाने पर रोक रहेगी। उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई होगी। बाजारों, होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट और धर्मशालाओं में निगरानी बढ़ाई गई है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ भी सख्ती होगी।
संदिग्ध वस्तु दिखे तो 112 पर दें सूचना : पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लावारिस वस्तु, वाहन या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर उसे न छुएं और न खुद जांच करें। तुरंत 112 या नजदीकी थाने में सूचना दें। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने लोगों से निर्धारित समय और नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने की अपील की है। ब्यूरो