फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   jodha

jodha

Sat, 08 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
jodha
बॉलीवुड में एंट्री के लिए लूटे थे 38 लाख, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

दोस्त को हीरो बनाने के लिए बने विलेन, मुख्य आरोपी मुंबई में मिला
तीन सितंबर को केनरा असिस्टेंट बैंक मैनेजर से हुई थी लूट, पूरी राशि बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। मजीठा स्थित केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर बलजीत सिंह पुत्र पयारा सिंह फ्रेंड्स कालोनी अमृतसर से 38 लाख रुपये लूटने वाले चार आरोपियों को मजीठा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हथियारों सहित 38 लाख रुपये की भी रिकवरी का दावा किया है। अमृतसर के मजीठा में 3 सितंबर को ये वारदात हुई थी। शनिवार को बार्डर रेंज के आईजी परमिंदर सिंह परमार ने प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि लूट में शामिल 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि वारदात स्थल पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो लुटेरों के चेहरे नजर आ गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की तो एक नई कहानी सामने आई। पकड़े गए आरोपियों का एक दोस्त मुंबई में बॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहता था। जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। अपने दोस्त को हीरो बनाने के लिए ही आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने नियमों का पालना करने में चूक की है।
विज्ञापन

आईजी परमिंदर सिंह परमार ने बताया कि मजीठा स्थित केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर बलजीत सिंह अपनी निजी कार में तीन सितंबर को कैश रखकर अमृतसर केनरा बैंक गोपालपुरा जा रहे थे। जब उनकी कार मनोहर फीलिंग स्टेशन के 400 गज के करीब पहुंची तो पीछे से आ रही सफेद रंग की कार आई-10 ने उन्हें क्रॉस करते रोक लिया। तभी दूसरी आई-10 कार भी पीछे से आई। जिसमें से एक आरोपी ने उतरकर उनकी कार का शीशा तोड़ा और बलजीत सिंह जो की खुद कार चला रहे थे, उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। एक ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल रखी और कार में पड़े 38 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद
आईजी परमार ने बताया कि पुलिस ने जिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनकी पहचान दविंदर सिंह पुत्र हरविंद सिंह निवासी पंडोरी सुखा सिंह, बेअंत सिंह पुत्र लक्खा सिंह गांव जसतेवाल, सुलतान सिंह रंधावा पुत्र भोला सिंह गांव इशरपुर, पलविंदर सिंह पुत्र हरजीत सिंह गांव जसतेवाल है। वहीं हरप्रीत सिंह कैप्टन निवासी सुलतानविंड अभी फरार है। पुलिस अधिकारी ने केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की कार से छीने गए 38 लाख बरामद किए जाने की पुष्टि की है। इसके अलावा आरोपियों से 315 बोर की पिस्टल और 6 कारतूस, 32 बोर की पिस्टल और 7 कारतूस, 12 बोर की राइफल और 11 कारतूस के अलावा दो आई-10 गाड़ियां भी बरामद की हैं। परमार ने कहा कि फरार आरोपी तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को कोर्ट के पेश कर सभी को रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed