{"_id":"5aac22194f1c1bae758b5c86","slug":"71521230361-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूल को लगई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूल को लगई फटकार
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आय शपथपत्र मांगने पर निजी स्कूलों को फटकार
- ईडब्ल्यूएस कोटे के अभिभावकों से शपथपत्र मांगने पर जारी किया नोटिस
- डीईओ ने कहा, यदि किसी स्कूल ने अब शपथपत्र मांगा तो होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
जिला शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से आय शपथपत्र मांगने पर शहर के कुछ निजी स्कूलों को फटकार लगाई है। डीईओ ने निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर अभिभावकों को परेशान न करने की सख्त हिदायत भी दी है। यूटी एजुकेशन विभाग ने भविष्य में ऐसी मांग करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
निजी स्कूलों ने पहली से आठवीं कक्षा तक ईडब्ल्यूएस कोटे में दाखिले के लिए अभिभावकों से आया शपथपत्र मांगा है। चार पेज के शपथपत्र में आय संबंधी दस्तावेज के साथ-साथ टीवी, फ्रि ज, स्कूटर, मोटरसाइकिल एवं नौकरी सहित कई अन्य जानकारियों मांगी गई हैं।
गौरतलब है कि 14 मार्च को भवन विद्यालय सेक्टर-33 में ईडब्ल्यूएस कोटे में दाखिले वाले बच्चों के अभिभावकों से आय की जानकारी वाले शपथपत्र मांगने की शिकायत पर सीसीपीसीआर ने जांच के आदेश दे दिए थे। चाइल्ड कमीशन ने भवन विद्यालय के प्रिंसिपल को समन भेजने के साथ शिक्षा विभाग के सर्कल ऑडिटर और पीड़ित छात्र के अभिभावक को हाजिर होने के आदेश दिए थे। इसी शिकायत के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी अनुजीत कौर ने शुक्रवार को सभी प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
नोटिस में क्या है निर्देश
नोटिस के मुताबिक कोई भी स्कूल ईडब्ल्यूएस कोेटे में दाखिले के दौरान किसी भी अभिभावक से पांच साल की आयकर रिटर्न की मांग नहीं करेगा। इसके साथ ही अन्य दस्तावेज जैसे पांच साल की बैंक स्टेटमेंट, लोन स्टेटमेंट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, टीवी, फ्रिज, एसी, गोल्ड ज्वैलरी, बच्चों की स्कूल की जानकारी, वाहन की डिटेल सहित 10 हजार के डोमेस्टिक आइटम और रेंट एग्रीमेंटकी जानकारी न मांगने की हिदायत दी गई है।