फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   31 अपग्रेड स्कूलों को 17 करोड़ का बजट

31 अपग्रेड स्कूलों को 17 करोड़ का बजट

Fri, 23 Jun 2017 01:43 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
31 अपग्रेड स्कूलों को 17 करोड़ का बजट
रोहतक-नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन



31 अपग्रेड स्कूलों को 17 करोड़ का बजट
- स्कूलों के स्टाफ के संशोधित वेतनमान, एचआरए, मेडिकल और शिक्षा भत्ते पर खर्च होगी राशि
- स्कूलों के स्तरोन्नत करने को राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी किया गया बजट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा सरकार ने हाल ही में सीनियर सेकेंडरी अपग्रेड किए गए 31 स्कूलों को शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए बजट जारी कर दिया है। 28 स्कूल दसवीं और तीन मिडिल से सीनियर सेकेंडरी अपग्रेड किए गए हैं। सरकार ने स्कूलों के अपग्रेड करने को राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी की मंजूरी मिलने के बाद 17 करोड़ 36 लाख 72 हजार रुपये का बजट जारी किया है। 18 लाख 28 हजार रुपये तीन प्रिंसिपल के संशोधित वेतन मान के बाद जारी होने वाली मासिक पगार, 36 लाख 79 हजार 28 प्रिंसिपल के संशोधित वेतनमान, चौदह करोड़ 60 लाख 84 हजार रुपये 341 लेक्चरर के संशोधित वेतनमान, 5 लाख 37 हजार तीन क्लर्क के संशोधित वेतनमान और 9 लाख 13 हजार रुपये छह चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के संशोधन वेतनमान के रूप में दी जाने वाली पगार पर व्यय होंगे। एचआरए, मेडिकल-शिक्षा भत्ते पर एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। चार प्रतिशत डीए के लिए 61 लाख 22 हजार रुपये स्कूलों को जारी किए गए हैं। सेकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक राजीव रतन ने बजट जारी करने के साथ ही स्कूलों को कोई भी नया पद सृजित न करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को खर्च स्वीकृत बजट के अधीन ही करना होगा। वेतन के लिए स्वीकृत राशि बिना वित्त विभाग की अनुमति से डायवर्ट नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed