फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   7 thousand students do not want to take admission in colleges of Punjab

7 हजार विद्यार्थी नहीं लेना चाहते पंजाब के कालेजों में प्रवेश

Fri, 10 Sep 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
7 thousand students do not want to take admission in colleges of Punjab
चंडीगढ़। पंजाब में पहली बार उच्च शिक्षा के लिए कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत 48 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, सिर्फ 41 हजार ने ही प्रवेश के लिए आवेदन किया है। लगभग 7 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण की प्रक्रिया तक ही भाग लिया, इसके बाद उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन ही नहीं किया।
विज्ञापन

अभी तक राज्य में सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थी आवेदन करते थे और मेरिट के आधार पर उन्हें प्रवेश मिलता था। इस प्रक्रिया में कई विभागीय गलतियां भी होती थीं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को कई कॉलेजों के फॉर्म लेने पड़ते थे। विद्यार्थी यह उम्मीद करते थे कि यदि उन्हें एक कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल पाया तो दूसरे कॉलेज को विकल्प के रूप में रखते थे। इस कारण से विद्यार्थियों को कॉलेजों के कई चक्कर काटने पड़ते थे। इन्हीं सब परेशानियों से सबक लेते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने इस बार प्रवेश प्रक्रिया में ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई।
विज्ञापन

पहली बार पंजाब में सभी 48 सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन प्रक्रिया से विद्यार्थी प्रवेश ले रहे हैं। अभी तक इस प्रक्रिया के तहत 48 हजार से अधिक विद्यार्थी कालेजों में प्रवेश के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। हालांकि इनमें से 7 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किया। हालांकि अभी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कालेजों में प्रवेश के इस आंकड़े में अभी और वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परास्नातक के लिए 7.5 हजार पंजीकरण
सूबे के 32 परास्नातक (पीजी) कालेजों में अब तक 7.5 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। हालांकि प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या अभी तक 5000 ही पहुंची है। चार हजार से अधिक महिलाओं ने कालेजों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है।
नए कालेजों में ही व्यक्तिगत प्रवेश की सुविधा
विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी कुछ नए कॉलेज भी शुरू हुए हैं। वहां पर विद्यार्थी व्यक्तिगत रूप से भी प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, लेकिन प्रवेश की जानकारी पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। ऑनलाइन प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 200 रुपये फीस जमा करनी होगी।

कम आवेदन पर सीधा होगा प्रवेश
जिन कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन कम आएंगे, वहां विद्यार्थी सीधे ही प्रवेश ले सकेंगे। इसके साथ ही पोर्टल के जरिये किए जाने वाले आवेदन की पूरी जानकारी विभाग के पास रहेगी। जिससे विभाग को यह जानकारी मिलेगी कि विद्यार्थी किस वर्ग से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed