{"_id":"696bf6b85ab1c1a15b0a83f4","slug":"693-sub-inspector-posts-vacant-in-haryana-roadways-employees-angry-panchkula-news-c-87-1-pan1010-131843-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हरियाणा रोडवेज में 693 सब इंस्पेक्टर पद खाली, कर्मचारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हरियाणा रोडवेज में 693 सब इंस्पेक्टर पद खाली, कर्मचारियों में रोष
विज्ञापन
पदोन्नति न होने से दबाव और नाराजगी, कर्मचारी आंदोलन की चेतावनी दे रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज में सब इंस्पेक्टर के 693 पद लंबे समय से खाली हैं। भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया वर्षों से ठप होने के कारण कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। कर्मचारियों का कहना है कि इन पदों की कमी से डिपो स्तर पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है।
कर्मचारियों ने बताया कि योग्यता और अनुभव होने के बावजूद उन्हें पदोन्नति से वंचित रखा गया है। कई बार विभाग और सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने मांग की है कि खाली पद भरे जाएं और पदोन्नति प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए, अन्यथा संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विचार कर सकता है।