फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   6 crore 61 lakh will be spent on the construction of community center

कम्युनिटी सेंटर के निर्माण पर खर्च होंगे 6 करोड़ 61 लाख

Thu, 21 Oct 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
6 crore 61 lakh will be spent on the construction of community center
पंचकूला। हाउस ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन (हौवा) की कोर कमेटी की विशेष बैठक में एसोसिएशन के 12 वर्ष के निरंतर संघर्ष के बाद सेक्टर -10 के जंज घर को तोड़कर 6 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से आधुनिक कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण का टेंडर जारी करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया गया।
विज्ञापन

हौवा के संस्थापक एनसी स्वामी, चेयरमैन भारत हितैषी, प्रधान बीएम कौशिक, मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि मध्यम वर्ग के क्षेत्रवासियों के बच्चों की शादियों एवं अन्य समारोहों को आसान बनाने के लिए पिछले 12 सालों से एसोसिएशन के पदाधिकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण प्रबंधन, नगर निगम, लोकल अर्बन बॉडीज एवं मुख्यमंत्री के पास आधुनिक कम्युनिटी सेंटर निर्माण के लिए गुहार करते रहे। चेयरमैन भारत हितैषी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2017 में इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित जनता दरबार में हौवा के पदाधिकारियों की मांग पर घोषणा की थी कि सेक्टर-10 में पंचकूला का सबसे अत्याधुनिक व सुंदर कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के संरक्षक संजय आहूजा, प्रधान बीएम कौशिक एवं सचिव आरके शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के बाद एसोसिएशन की पहल पर पार्षद ओमवती पुनिलया ने नगर निगम की 14 सितंबर 2017 की मीटिंग में जंजघर को तोड़कर कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करने का प्रस्ताव पेश किया था, जिसे पूरे हाउस ने सर्वसम्मति से पारित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत हितैषी, हौवा के वित्त सचिव प्रेम लाल गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान अमित गुप्ता, सुभाष भारद्वाज, सुभाष शर्मा एवं महासचिव एनके खोसला ने बताया कि आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 6 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से इस प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र के ग्राउंड फ्लोर पर दो बैंक्वेट हाल बनाए जाएंगे, जिसमें 600 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, इसमें किचन व पेंट्री होगी। बेंक्वेट हॉल में पार्टीशन की भी सुविधा रहेगी, जिसमें 150 -150 लोगों के छोटे कार्यक्रम भी हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed