फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   5th Corona Vaccination Camp: 430 vaccinated at White House

5वां कोरोना वैक्सीनेशन कैंप : व्हाइट हाउस में 430 ने लगवाया टीका

Mon, 26 Apr 2021 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
5th Corona Vaccination Camp: 430 vaccinated at White House
कन्या से कैंप उद्घाटन करवाते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समाजसेवी, वरिष्ठ भाजपा नेता व एमडी व्हाइट हाउस के सहयोग से रविवार को व्हाइट हाउस में 5वां कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का लगाया। इस दौरान यहां पर 430 लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ 10 वर्षीय कन्या से दीप प्रज्वलित कर करवाया गया। समाजसेवी संतराम शर्मा की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के चलते कैंप में लगातार लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अब तक करीब 1600 लोग यहां पर टीकाकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन

संतराम शर्मा ने बताया कि शिविर का उद्घाटन कन्या के हाथों से करवाया गया ताकि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ मुहिम को भी बढ़ावा मिले। उन्होंने बताया कि पांच हजार लोगों के टीकाकरण करवाने का लक्ष्य रखा है जिसको लेकर अब तक कुल 5 शिविर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने सभी से मास्क, सामाजिक दूरी आदि निर्देशों की पालना कर टीकाकरण करवाने की अपील की है। डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि रविवार को सुबह से ही लोगों ने कैंप में आना शुरू कर दिया। कैंपों में पिंजौर, कालका, दून, रायतन आदि क्षेत्रों के लोग टीकाकरण करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed