{"_id":"5c632a94bdec22737d20cf2c","slug":"51550002836-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कला भवन-1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कला भवन-1
विज्ञापन
एसिड विक्टिम सहेली के इलाज के लिए सीखी गायकी : पूनम सूद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मैं साल 2011 का वह दिन कभी नहीं भूलूंगी। हमें कॉल आया कि आपकी फ्रेंड पर उसके एक रिश्तेदार ने एसिड डाल दिया है। हम सभी सदमें में आ गए। हम अपनी दोस्त को लेकर अस्पताल पहुंचे। मेरी दोस्त एक बेहतरीन मॉडल थी। हमने काफी जद्दोजेहद की और उसको बचा तो लिया पर उसका चेहरा झुलस गया। अब तक हमने अपनी दोस्त की करीब 28 सर्जरी कराई हैं। यह कहना है पंजाबी एक्ट्रेस पूनम सूद का। पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में अली ब्रदर्स के शो को देखने आईं पूनम ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ मोहाली में रहती हैं। पंजाबी फिल्मों में उन्होंने काफी काम किया है। यार अनमुल्ले, वंडा के साथ ही उन्होंने हिंदी की मूवी में भी काम किया है। पूनम ने बताया कि जब उनकी दोस्त के साथ यह ट्रेजडी हुई तो उन्होेंने अपने दोस्तों के साथ ठाना कि उनको न्याय दिलाएंगी और उसकी सर्जरी खुद करवाएंगी। इसके लिए उनके पास सोर्स सिर्फ एक्टिंग का था। उन्हें लगा कि यह काफी नहीं है। इसी वजह से उन्होंने गायकी सीखी। अब उनके दो ट्रैक आ रहे हैं। जिसमें वह गायन के साथ एक्टर के तौर पर दिखाई देंगी। पूनम ने बताया कि अब उनका रूझान हिंदी फिल्मों की ओर है। उनको आफर भी हैं और जल्द ही वह बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देंगी।