{"_id":"5bedcff0bdec2269812a9c8d","slug":"51542311920-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइब्रेरी व लैब खोल दी, अब 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल भी खोल दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइब्रेरी व लैब खोल दी, अब 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल भी खोल दें
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘लाइब्रेरी-लैब खोल दी है, अब गर्ल्स हॉस्टल भी 24 घंटे खोल दें’
- वीसी ने बुलाया था सामान्य मुलाकात के लिए, छात्रों ने उठाया हॉस्टल का मुद्दा
- प्रो. राजकुमार ने कहा, यह बात तो सभी कर रहे हैं, कोई दूसरा मुद्दा उठाएं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू के वीसी प्रो. राजकुमार ने विभिन्न कक्षाओं से आठ स्टूडेंट मुलाकात के लिए बुलाए, लेकिन छात्रों ने ऐसा मुद्दा उठा दिया कि वीसी को उनकी बात काटकर दूसरे मुद्दों की ओर मुड़ना पड़ा। वीसी तीन माह के कार्यकाल की उपलब्धियां स्टूडेंट्स को बता रहे थे और उनसे पीयू में इन तीन माह में हुए बदलाव के बारे में जानना चाह रहे थे। वीसी ने कहा कि 24 घंटे लाइब्रेरी व विभागीय पुस्तकालय खोल दिए गए हैं। इस पर दो छात्राओं को बोलने का मौका मिल गया। उन्होंने वीसी से कहा कि लैब व लाइब्रेरी खोल दी है, अब 24 घंटे हॉस्टल भी खोल दीजिए। सूत्रों के मुताबिक वीसी ने हंसकर जवाब दिया, इसकी चर्चा तो बाहर होती ही रहती है, कोई और सुझाव रखें।
वीसी ने अपने तीन माह के कार्यकाल में अब तक अकेले में 80 स्टूडेंट्स से मुलाकात की और उनसे पीयू में हो रहे बदलाव व पीयू की बेहतरी के सुझाव मांग रहे हैं। इसी क्रम में वीसी ने विभिन्न कक्षाओं के स्टूडेंट्स को बुधवार की शाम मुलाकात के लिए बुलाया। सूत्रों के मुताबिक सबसे पहले छात्र-छात्राओं का परिचय हुआ और उसके बाद वीसी ने तीन माह में हुए बदलाव के बारे में पूछा। एक-दो ही छात्रों ने बताया कि हल्का ही बदलाव दिख रहा है। उसके बाद बात आगे बढ़ी। एक छात्रा ने कहा कि हॉस्टल नंबर दो में क्रेक्स पड़ गए हैं। पानी भी टपकता है। बिजली के तार खुले पड़े हैं। इस पर वीसी ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
एक छात्रा ने कहा कि हॉस्टल नंबर दस में वाई-फाई काम नहीं कर रहा है। इस पर वीसी ने कहा कि रिलायंस को यह काम दिया गया है, लेकिन पैसे को लेकर बात नहीं बन पा रही है। जल्द समस्या हल होगी। हिस्ट्री एंड आर्केलॉजी डिपार्टमेंट की छात्रा ने शिक्षकों की कमी बताई। साथ ही कहा कि उन्हें भ्रमण के लिए भी नहीं ले जाया जाता। उन्हें अधिक कुछ सीखने को नहीं मिल रहा है। इस पर वीसी ने कहा कि जल्द ही कुछ किया जाएगा। एक स्टूडेंट्स ने कारपोरेट कोर्सेज का सुझाव दिया। वीसी ने कहा कि प्रस्ताव तैयार कर उन्हें ही दें। ई रिक्शा की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण दिक्कतें होने के भी सवाल आए। वीसी ने कहा कि पूर्व में इसका टेंडर पांच साल का कर दिया गया, फिलहाल कुछ नहीं हो सकता। इसी बीच एक छात्रा ने बस संचालन की मांग रख दी। वीसी ने उसके लिए भी आश्वासन दिया।