{"_id":"5b59fa7f4f1c1b19208b6e17","slug":"51532623487-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमिस्टों को तंग करना बंद न किया तो सौंपेंगे दुकानों की चाबियां
- जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने जिला भी की समाजसेवी संस्थाओं के साथ निकाला कैंडल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत सरकारी अमला पंजाब के केमिस्टों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारी काफी संख्या में पुलिस बल के साथ केमिस्टों की दुकानों पर आकर छापेमारी करते हैं, जिससे केमिस्ट मानिसक रूप से परेशान हो रहे है और इससे केमिस्टों की छवि भी धूमिल हो रही है। यह बात जिला केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान राजेश बब्बा ने जिले की तमाम समाजसेवी संस्थाओं के साथ शहर में निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान कही। मनचंदा टॉवर से शुरू हुआ कैंडल मार्च वाल्मीकि चौक से होते हुए डाकखाना चौक में संपन्न हुआ। प्रधान राजेश ने कहा कि अगर पंजाब में 30 जुलाई तक इन कार्रवाइयों को पूरी तरह बंद करके केमिस्टों के भय को खत्म करने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो सभी केमिस्ट अपनी दुकानों को ताले जड़ कर चाबियां प्रशासन को सौंप देंगे और तब तक नही खोलेंगे जब तक सरकार की नशे के खिलाफ इस मुहिम में केमिस्टों को निशाना बनाना बंद नहीं किया जाता। कैंडल मार्च में एसोसिएशन के साथ जुड़ी सुजानपुर, सरना, तारागढ़, नरोट मेहरा, बमियाल आदि से केमिस्ट कारोबारियों के अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं जिनमें पठानकोट व्यापार मंडल, लायंस क्लब ग्रेटर, विद्या एजूकेशन सोसाइटी, जन कल्याण सेवा समिति, राष्ट्रीय कल्याणकारी परिषद, लायंस क्लब सर्विस, लायंस क्लब सुजानपुर हरमन, श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी सुजानपुर के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। अध्यक्ष राजेश महाजन बब्बा ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार के ‘मिशन तंदरुस्त पंजाब’ का स्वागत करते है तथा नशे को जड़ से खत्म करने हेतु अपना हर संभव समर्थन देंगे। इस अवसर पर चीफ पैटर्न विनय विग, चेयरमैन राकेश गुप्ता, महासचिव विकास विग, कैशियर नरेन्द्र महाजन, प्रेस सचिव विनय डींगरा, सीनियर एग्जीक्यूटिव मुनीष पुरी, मोक्ष कुमार, डा.ठकुराल, प्रदीप तारागढ़, राजिंद्र कुमार, अवतार अबरोल, त्रिलोक नंदा, राकेश शर्मा, राकेश खन्ना, चरणजीत सिंह, अजय गुप्ता, राजेश बब्बा और धीरज उप्पल उपस्थित थे।