{"_id":"5a66fd114f1c1b7e268b5e28","slug":"51516698897-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने कैद
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मी को टक्कर मारने वाले को 6 महीने कैद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को हिट करने के दोषी नितिन पंडित को अदालत ने छह माह की सजा सुनाई है। नितिन के खिलाफ सेक्टर-36 थाना पुलिस ने होमगार्ड कर्मी सुखबीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
पुलिस में दर्ज मामले के तहत सुखबीर सिंह ने कहा था कि 22 फरवरी 2015 को उनकी ड्यूटी हेड कांस्टेबल राकेश के साथ सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज के समीप लगी थी। उन्होंने देखा कि वहां एक गाड़ी में सवार कुछ युवक सड़क पर जा रही युवतियों को तंग कर रहे हैं। मोटर साइकिल पर सवार राकेश ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने कार नहीं रोकी और राकेश की मोटरसाइकिल को हिट कर वहां से फरार हो गए। कार की टक्कर से राकेश मोटर साइकिल समेत गिर गए और जख्मी हो गए। उन्हें सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया। थाना पुलिस ने सुखबीर की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार किया था।