{"_id":"5e0276bc8ebc3e87dd3c8951","slug":"513-jawans-including-three-dsps-deployed-on-christmas-panchkula-news-pkl3610256117","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस के दिन चर्च के बाहर पुलिस चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस के दिन चर्च के बाहर पुलिस चौकस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। क्रिसमस पर चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस ने जगह-जगह मुस्तैदी बढ़ा दी है। क्रिसमस के दिन सेक्टर 19, 44, 18 और 24 स्थित चर्च के नजदीक सुरक्षा बढ़ा दी है। शहर के अलग-अलग सेक्टरों में तीन डीएसपी समेत 513 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों ने क्रिसमस से एक दिन पहले मंगलवार को डीएसपी समेत थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि शहर में अलग-अलग जगहों पर तीन डीएसपी, 16 इंस्पेक्टर/एसएचओ समेत 513 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इस दौरान पुलिस अलग-अलग जगहों पर 42 नाका लगाकर संदिग्धों से पूछताछ और वाहनों की चेकिंग करेगी। इसके अलावा तीन क्यूआरटी को सेक्टर 19, सेक्टर 44 स्थित चर्च और आरोमा लाइट प्वाइंट पर तैनात किया गया है। वहीं, अलग-अलग थाने के अंतर्गत सेक्टर 18, सेक्टर 19 स्थित चर्च समेत आरोमा लाइट प्वाइंट और एलांते मॉल के पास दिव्य दृष्टि कैमरे से शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा पुलिस पीसीआर, चीता स्क्वॉड से चर्च स्थित एरिया और मार्केट में भीड़ भाड़ वाली जगहों पर गश्त करती दिखेगी।