{"_id":"65cbdfa741c92c1eac00d7c7","slug":"50-bed-critical-care-unit-will-be-built-in-civil-hospital-pwd-will-make-the-map-panchkula-news-c-16-pkl1046-351536-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिविल अस्पताल में बनेगा 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट, पीडब्ल्यूडी बनाएगा नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिविल अस्पताल में बनेगा 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट, पीडब्ल्यूडी बनाएगा नक्शा
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में 16 करोड़ की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी में हुई बैठक में नक्शा तैयार करने पर सहमति बनी है। एक माह के अंदर पीडब्ल्यूडी नक्शा बनाकर स्वास्थ्य विभाग को देगा। इसको मदर केयर चाइल्ड अस्पताल के पास खाली पड़ी जमीन पर बनाया जाएगा। यहां 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाना प्रस्तावित है। नक्शा बनने के बाद इसको मंजूरी के लिए केंद्रीय टीम के पास भेजा जाएगा। केंद्रीय टीम द्वारा पास करने के बाद इस यूनिट को बनाया जाएगा। इसे लेकर हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सहित प्रशासन के आलाधिकारियों ने सहमति जताई है। हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक आरएस पूनिया ने बताया कि इस क्रिटिकल केयर यूनिट में गंभीर बीमारियों के अलावा रोड एक्सीडेंट, आगजनी जैसे हादसों में गंभीर मरीजों का इलाज किया जाएगा। क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत केंद्र सरकार की ओर से 60 प्रतिशत और राज्य सरकार की ओर से 40 प्रतिशत की राशि वहन की जाएगी।
गंभीर मरीजों को मिलेगी यह सुविधा
क्रिटिकल केयर ब्लॉक को वर्तमान अस्पताल के एकदम अलग से बनाया जाएगा। बिल्डिंग से लेकर इंस्फ्राक्चर, मशीनें और विशेषज्ञ डॉक्टर्स और स्टाफ सब कुछ अलग से मिलेंगे। यानी यह एक तरह से पूरा नया अस्पताल ही होगा। अभी गंभीर केस आने पर पीजीआई, जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर करते हैं। अब आपातकालीन स्थिति में मरीजों का यहीं पर इलाज किया जाएगा। सामान्य अस्पताल से अलग होगा सीसीबी क्रिटिकल केयर ब्लाक सामान्य अस्पतालों से अलग होगा। 50 बेड के ब्लाक में मरीजों को गहन चिकित्सीय सेवा मिलेगी, जो किसी कारपोरेट अस्पताल के लुक की तरह होगी। 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सक और कर्मचारियों की तैनाती होगी। इसमें 50 बेड में दस बेड आईसीयू, दस बेड एचडीयू, एक 24 बेड का और दो बेड का आइसोलेशन वार्ड, दाे बेड का डायलिसिस वार्ड, पांच बेड का ट्रामा सेंटर होगा। हार्ट अटैक, कैंसर, हेड इंजरी, सड़क हादसों के गंभीर मामलों को हैंडल करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर्स का सेटअप रहेगा। मरीजों के लिए वरदान साबित होगा।
कोट-- -
जिला अस्पताल परिसर में 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण का नक्शा पीडब्ल्यूडी बनाएगा। इसमें केंद्र की टीम की ओर से अप्रूवल मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा। - आरएस पूनिया, महानिदेशक, हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
सीसीयू अस्पताल को लेकर जल्द ही नक्शा बनाया जाएगा। इसके काम को पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी की टीम जल्द काम पूरा करेगी। - गौरव जैन ,एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग

कोट