{"_id":"66b93018684581d177090ba4","slug":"42-thousand-rupees-saved-for-brother-in-laws-wedding-were-stolen-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-114782-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: साले की शादी के लिए बचाकर रखे 42 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: साले की शादी के लिए बचाकर रखे 42 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
पंचकूला। साले की शादी के लिए तनख्वाह से बचाकर रखे गए 42 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घर मालिक की शिकायत पर सेक्टर 20 पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।
सेक्टर-19 निवासी रहमत अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के निजी कंपनी में काम करता है। 25 जुलाई को वे नाइट ड्यूटी करने गया था। 26 जुलाई की सुबह 9 बजे जब वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उनके एटीएम सहित कई सामान गायब थे। साले की शादी के लिए, प्लास्टिक के डिब्बों में, तनख्वाह से बचाकर रखे हुए 42 हजार रुपए भी चोर ले गए।
चोरी की वारदात के कई दिनों बाद तक वह डर व सदमे के कारण वह पुलिस में शिकायत नहीं कर पाया था। बाद में उसने सेक्टर 20 पुलिस थाना में केस दर्ज कराया। ब्यूरो