{"_id":"5b59fa8a4f1c1b45748b7341","slug":"41532623498-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट1
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट-अमृतसर रूट पर रावी एक्सप्रेस समेत 4 डीएमयू 31 तक रद्द
-अब जालंधर के रास्ते दिल्ली जाएंगी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें
-अमृतसर स्टेशन पर इंटरलॉकिंग सिस्टम के कार्य के चलते मेगा रेल ब्लॉकेज का पहला दिन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। अमृतसर रेलवे स्टेशन को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से जोड़ने के काम के चलते पठानकोट-अमृतसर रूट पर चलने वाली रावी एक्सप्रेस समेत पैसेंजर गाड़ियां वीरवार से रद्द हो गईं। पठानकोट सिटी के स्टेशन सुपरिंटेंडेंट सीआर मीना ने बताया कि अमृतसर रेलवे स्टेशन पर इंटरलाकिंग काम के चलते फिरोजपुर मंडल ने पठानकोट-अमृतसर रावी एक्सप्रेस (14634/33) को 26 से 31 जुलाई तक रद्द किया है। इसके साथ ही पठानकोट से सुबह आठ बजे और दोपहर 12 बजे चलने वाली डीएमयू के अलावा शाम सवा पांच बजे चलने वाली पैंसजर और उसके बाद सात बजे चलने वाली पैसेंजर गाड़ी को रद्द कर दिया गया है। बता दें, इससे पहले यह सभी ट्रेनें पठानकोट से वेरका स्टेशन तक जा रही थी। वहीं इंटरलाकिंग के चलते पठानकोट से दिल्ली रूट पर वाया अमूतसर जाने वाली सभी एक्सप्रेस/मेल ट्रेनों, जिसमें टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस, दिल्ली-पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस, अहमदाबाद कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन, बठिंडा-जम्मू तवी एक्सप्रेस को वाया जालंधर की ओर से चलाया जा रहा है। यही ट्रेनें वापसी पर भी अमृतसर की बजाय जालंधर के रास्ते पठानकोट होते हुए जम्मू जाएंगी।
बस ऑपरेटर्स ने खूब लूटी चांदी
रेलवे ने पठानकोट-अमृतसर रूट पर 26 से 31 जुलाई तक की मेगा ब्लॉकेज की घोषणा काफी दिन पहले कर दी थी, पर इस चीज से अनजान लोग सुबह ही सिटी स्टेशन पर पहुंचना शुरू हो गए। टिकट विंडो पर ही लोगों को अमृतसर के लिए ट्रेन न मिलने की जानकारी दी गई। इसके बाद पूरा दिन लोग अमृतसर के लिए ट्रेनों की पूछताछ इन्क्वायरी काउंटर पर करते रहे। कई लोगों को बसों के माध्यम से अमृतसर जाना पड़ा। वहीं पठानकोट से डेली पैसेंजर जिनमें स्टूडेंट्स और कर्मचारी थे उन्हें भी 30 फीसदी अधिक किराया खर्च कर अमृतसर जाना पड़ा।