{"_id":"597b99cd4f1c1bf0768b469c","slug":"41501272525-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुगोऱं् को बच्चों के हाथों जलील होने के लिए नहीं छोड़ सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुगोऱं् को बच्चों के हाथों जलील होने के लिए नहीं छोड़ सकते
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
बुजुर्गों को बच्चों के हाथों जलील होने को नहीं छोड़ सकते: हाईकोर्ट
डीसी के घर छोड़ने के आदेश को चुनौती देने वाले बेटा-बहू को कोर्ट की खरी-खरी
हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, बेटे ने कहा था डीसी को सुनवाई का अधिकार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
72 वर्षीय विधवा महिला को परेशान व जलील करने वाले बेटे-बहू को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किसी भी प्रकार की राहत देने से इनकार कर दिया है। दोनों ने याचिका दाखिल करते हुए डीएम केआदेशों को चुनौती देते हुए घर से न निकाले जाने की अपील की थी। हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए साफ कर दिया कि जिंदगी के आखिरी दौर में सीनियर सिटीजन को उनके बच्चों के हाथों जलील होने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। इसलिए बेटे और बहू को मकान खाली करना होगा।
मामले में याचिका दाखिल करते हुए सीनियर सिटीजन महिला के बेटे, बहू व तीन नाबालिग बच्चों की ओर से डीसी के आदेशों को चुनौती दी गई थी। याचिका में कहा गया कि 1 जून 2017 को डीसी चंडीगढ़ ने उनकी मां की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें मकान खाली करने के आदेश दिए थे। याचिकाकर्ता ने कहा कि मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 के तहत डीसी को उनकी मां की अपील सुनने का अधिकार नहीं था। इस अपील को केवल ट्रिब्यूनल ही सुन सकता है। ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ अपील का भी प्रावधान होता है लेकिन यहां डीसी ने यह कार्य किया है। इसके साथ ही याचिका कर्ता ने कहा कि उनके पिता की मौत 2005 में हो गई थी और उससे पहले याची दुबई में था। जिस प्रॉपर्टी से उन्हें निकाला गया है उसके निर्माण के लिए याची ने दुबई से पैसा भेजा था।
हाईकोर्ट ने वादी और प्रतिवादी पक्ष को सुनने के बाद याचिकाकर्ता की यह दलील खारिज कर दी कि इस मामले की डीएम सुनवाई नहीं कर सकता। हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य को यह शक्ति होती है कि वह इन मामलों की सुनवाई के लिए डीसी को अधिकृत करें। इसके साथ ही ट्रिब्यूनल के पास वह मामले जाते हैं जहां सीनियर सिटीजन अपनी प्रॉपर्टी को वापिस लेने के लिए तथा मेंटेनेंस के लिए याचिका दाखिल करते हैं। इस मामले में प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर सवाल नहीं उठाया गया है। ऐसे में डीसी इसे सुनने के लिए अधिकृत है। इसके साथ ही सीनियर सिटीजन विधवा महिला 72 वर्ष की है। उसने याचिका में कहा है कि उसका बेटा उसके साथ बुरा बर्ताव करता है और ऐसे में उसके मकान से बेटे व उसके परिवार को निकाला जाए। इस स्थिति में 72 वर्षीय वृद्घ महिला को, जो जीवन के अंतिम दौर में है, उसके बच्चों के हाथों जलील होने के लिए नहीं छोड़ सकते।