{"_id":"594c22714f1c1b63568b4770","slug":"41498161777-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप विधायकों की धक्कामुक्की में मार्शल की बाजू टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप विधायकों की धक्कामुक्की में मार्शल की बाजू टूटी
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप विधायकों की धक्कामुक्की में मार्शल की बाजू टूटी
महिला कांस्टेबल ने दी शिकायत, कमीज के बटन तोड़े
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब विधानसभा में वीरवार को आम आदमी पार्टी के सदस्यों की ओर से की गई धक्कामुक्की से ड्यूटी पर तैनात एक मार्शल की बाजू टूट गई, जबकि एक महिला मार्शल के कंधे पर मुक्के मारे गए और उसकी कमीज के बटन तोड़ दिए गए।
विधानसभा सचिव को दी शिकायत में मार्शल अमनजोत सिंह ने कहा है कि वह वीरवार को विधानसभा में मार्शल के तौर पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने शोरशराबा शुरू कर दिया और फिर धक्कामुक्की करते हुए स्पीकर की कुर्सी की तरफ बढ़ने लगे। तब स्पीकर ने आप विधायकों को सदन से बाहर करने का आदेश दिया, जिसके बाद आप विधायकों को बाहर करने की कार्रवाई के दौरान आप विधायकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसकी बायीं बाजू टूट गई। इसी तरह एक महिला मार्शल हरजीत कौर की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि स्पीकर के आदेश पर की जा रही कार्रवाई के दौरान आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने उनके कंधे पर मुक्का मारा और उसकी कमीज के बटन भी तोड़ दिए।