फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   40119 children given polio supplements in Panchkula

पंचकूला में 40119 बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

Mon, 01 Feb 2021 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
40119 children given polio supplements in Panchkula
पंचकूला। जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 31 जनवरी तक 40119 बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाई गई। इस अभियान के लिए पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने पीएचसी कोट में जाकर वहां बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई। वह गवर्नमेंट पॉलीक्लीनिक सेक्टर-26 और गवर्नमेंट डिस्पेंसरी सेक्टर-25 में भी पोलियो ड्राप्स पिलाई।
विज्ञापन

जिले में दो फरवरी तक जिले के 71 हजार 483 से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कार्य जिला प्रशासन द्वारा तैयार योजना के आधार पर किया जा रहा है। जिले में पोलियो उन्मूलन की दवा पिलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के 42665 और शहरी क्षेत्र के 28828 बच्चे शामिल किए हैं। इनके लिए 339 ग्रामीण क्षेत्र, 169 शहरी क्षेत्र में पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 24-24 ट्रांजिट और मोबाइल टीमें बनाई गई हैं, जो विशेषकर ईंट, भट्ठों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, औद्योगिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले मजदूरों के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य करेंगी। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 1564 कर्मचारियों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए तैनात किया गया है। इसके लिए 67 सुपरवाइजर निगरानी के लिए नियुक्त किए हैं। इसमें 47 ग्रामीण और 20 शहरी क्षेत्रों में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed