फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   40 to 50 percent subsidy will be made available to farmers on agricultural machinery

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई तक बढ़ी

Mon, 16 May 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
40 to 50 percent subsidy will be made available to farmers on agricultural machinery
पंचकूला। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की ओर से जिले के किसानों को वर्ष-2022 के दौरान विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 9 मई से बढ़ाकर 20 मई तक कर दी गई है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल http://www.agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक कृषि अभियंता ओमप्रकाश महिवाल ने बताया कि इस कृषि योजना के अंतर्गत जिला में व्यक्तिगत किसान श्रेणी में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिला किसानों के लिए विभिन्न कृषि यंत्रों बीटी कॉटन सीड ड्रिल, ट्रैक्टर चालित स्पेयर पंप, ट्रैक्टर चालित रोटरी वीडर, पावर टिलर, ब्रिकेट बनाने की मशीन, स्व-चालित रीपर बाइंडर, मक्का बाने की मशीन (मेज प्लांटर), मेज थ्रेशर और न्यूमैटिक प्लांटर 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिनके लिए किसान आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत किसानों को उपरोक्त यंत्र 40 से 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। आवेदन के लिए किसान के नाम हरियाणा राज्य में रजिस्टर्ड ट्रैक्टर की वैध आरसी (केवल ट्रैक्टर चलित मशीनों के लिए), किसान के नाम जमीन और उसकी पटवारी रिपोर्ट, किसान का बैंक खाता, आधार कार्ड और पैन कार्ड, मेरी फसल मेरा ब्योरा पर रजिस्ट्रेशन, परिवार पहचान पत्र और अनुसूचित जाति, जनजाति के किसानों के लिए जाति प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट अथवा सहायक कृषि अभियंता या उपकृषि निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंचकूला के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed