{"_id":"5bbbc72b867a55285144342f","slug":"31539032875-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी के गोल्फर अब प्रेेफेशल बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी के गोल्फर अब प्रेेफेशल बने
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट- संबधित फोटो ट्रैक में सेव
सिटी के युवा गोल्फर आदिल अब शुरू करेंगे प्रोफेशनल करियर
पेनासोनिक ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में देश के शीर्ष खिलाड़ियों संग 25 अक्तूबर से करेंगे दो-दो हाथ
दिल्ली के डीजीसी में होगी चैंपियनशिप, जीव मिल्खा सिंह, शिव कपूर, ज्येाति रंधावा, अर्जन अटवाल होंगे शामिल
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के युवा गोल्फर आदिल बेदी पेनासोनिक ओपन से अपने प्रोफेशनल गोल्फर करियर की शुरूआत करने जा रहे है। 17 साल के आदिल अब गोल्फर आइकन जीव मिल्खा सिंह, शिव कपूर, ज्योति रंधावा, अर्जन अटवाल के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। आदिल शहर के एकमात्र ऐसे गोल्फर है, जिन्हें इतनी छोटी उम्र में प्रोफेशनल गोल्फर बनने का मौका मिला है। पिछले कुछ साल से देश ही नहीं विदेशाें में इस गोल्फर के शानदार प्रदर्शन ने इसे मुकाम तक पहुंचाया है। पेनासोनिक ओपन गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली के डीजीसी में 25-28 अक्तूबर तक किया जा रहा है। इसमें देश के टॉप प्रोफेशनल खिलाड़ी नजर आएंगे, जिनमें शीर्ष स्तर के जीव मिल्खा सिंह, शिव कपूर, ज्योति रंधावा, अर्जन अटवाल आदि शामिल होंगे।
मेरिट लिस्ट में शामिल
आदिल बेदी ने 5 वर्ष की उम्र से ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। बेहतरीन खेल के चलते इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) की ओर से अंडर-10, 12, 14, 17 वर्ग में मेरिट लिस्ट में टॉप पोजीशन हासिल कर चुके हैं। पिछले 13 साल से जूनियर के बाद अमेच्योर टूर्नामेंट में खेलते हुए 171 मेडल और ट्राफियां देश के लिए जीत चुके हैं। अमेरिका में होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भारतीय जूनियर टीम को लीड कर चुके हैं।
ओलंपिक है टारगेट
वर्ष 2020 में पहली बार ओलंपिक में गोल्फ को शामिल किया गया है। आदिल बेदी का कहना है उनका अगला लक्ष्य पहले एशियन गेम्स और उसके बाद ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतना है। इसके लिए प्रोफेशनल गोल्फर में पहुुंचना मेरे लिए काफी बड़ी बात है। इसके जरिये ही खेलाें केमहाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक में हिस्सा ले सकता हूं।
विज्ञापन
एडवांस ट्रेनिंग के लिए जाएंगे दुबई
इसी साल मुंबई में आयोजित ‘इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स’ का आयोजन किया गया था, जिसमें गोल्फ के क्षेत्र में देश ही नही विदेशाें में अपनी स्टिक से जलवा दिखाने वाले सिटी ब्यूटीफुल केआदिल बेदी को सम्मानित किया। ट्राइसिटी और नार्थ से वह एकमात्र गोल्फर हैं, जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है। आदिल बेदी को विराट कोहली की फाउंडेशन अगले वर्ष समर में फिटनेस एवं एडवांस ट्रेनिंग के लिए दुबई भेज रही है।