फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गार्डन

गार्डन

Tue, 30 Jan 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
गार्डन
मिसाल : बंजर जमीन पर वेस्ट सामान से हर्बल गार्डन
विज्ञापन

गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बुड़ैल के बच्चों की कला देखने अमेरिकी डेलीगेशन पहुंचा
स्कूल के अंदर बने ग्राउंड को स्कूल-कालेज के 20विद्यार्थियों ने 10 घंटे में बनाया था
रूबी सिंह
चंडीगढ़।
एक साल पहले टूटे जूतों, चप्पल, टायर, पानी की टंकी, खराब बेड शीट व कपड़ों से बंजर जमीन पर बनाया खूबसूरत हर्बल गार्डन अमेरिका का पसंदीदा बन गया है। सोमवार को 24 सदस्यीय अमेरिकी डेलीगेशन इसे देखने पहुंचा था। यह खूबसूरत गार्डन जून 2017 में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बुडै़ल सेक्टर-45 में बनाया गया था। इसे मात्र दस घंटे में ग्रीन कॉर्नर गार्डन के तौर पर स्कूल के बच्चों ने तैयार किया था। यह काम स्वरमनि यूथ क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं गवर्नमेंट कालेज सेक्टर-11 के बीए थर्ड ईयर के रोहित कुमार की देखरेख में किया गया था। अमेरिकी डेलीगेशन का स्कूल इंचार्ज नरिंदर कौर व स्कूली विद्यार्थियों ने भारतीय अंदाज में स्वागत किया। डेलीगेशन को रोटरी क्लब की ओर से आमंत्रित किया गया।

कहा-हाऊ ब्यूटीफुल, सेल्फी ली
इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में जगह बनाने वाले इस गार्डन की खूबसूरती के सिटी के ही नहीं, बल्कि विदेशी भी कायल हो गए। मेहमानों ने इसे खूब पसंद किया। डेलीगेशन ने स्कूल के विद्यार्थियों के साथ समय बिताया और सेल्फी ली। उनके मुंह से निकला, हाऊ ब्यूटीफुल।
विज्ञापन


रूस और नेपाल से भी आ चुका है डेलीगेशन
रोहित ने बताया कि अमेरिकी डेलीगेशन से पहले इसे देखने रूस एवं नेपाल से भी लोग आ चुके हैं। इन्होंने भी पसंद किया था। पिछले साल ही दोनों डेलीगेशन आए थे।

कनाडा के गार्डन से ली थी प्रेरणा
गवर्नमेंट कालेज सेक्टर-11 के बीए थर्ड ईयर के छात्र रोहित ने बताया कि उनके घर के पास ही यह स्कूल है। जून 2017 में स्कूल की इंचार्ज नरिंदर कौर ने इसे हर्बल गार्डन बनाने के लिए कहा। उन्होंने कालेज के यूथ क्लब की मदद से इसे तैयार किया। उन्होंने इसे कनाडा के गार्डन जैसा बनाने को सोचा, जिसे एक सोशल पेज पर देखा गया था। इसी प्रोजेक्ट से यह प्रेरणा मिली। इसे करीब 30 विद्यार्थियों ने तैयार किया। इसमें स्वरमणि से रोहित कुमार, मोहम्मद अहमद, प्रदीप कुमार वर्मा, सूरज और सुनील कुमार एवं सरकारी मिडिल स्कूल बुडै़ल के 10 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


75 फीसदी वेस्ट सामान किया प्रयोग
युवा हरित अभियान में बंजर जमीन को एक खूबसूरत गार्डन बनाया गया। इसमें करीब 75 फीसदी वेस्ट सामान का इस्तेमाल किया। स्वरमनि के कुछ सदस्य एवं गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बुडै़ल के बच्चों ने गार्डन को संवारा। इसके बाद 30 जून को यहां इंडिया बुक आॉफ रिकार्ड के लिए आमंत्रित किया गया। 30 जून को वेस्ट लैंड से ग्रीन लैंड में बदले इस खूबसूरत गार्डन को नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed